Asia Cup Schedule: एशिया कप में भारत-पाक मैच की डेट घोषित, दोनों टीमों का एक ग्रुप, देखें पूरा शेड्यूल

Asia Cup 2025 Schedule: एशिया कप का इंतजार हर किसी को है क्योंकि उसमें भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है। ढाका में एसीसी की मीटिंग में बीसीसीआई ने वर्चुअल रूप से भाग लिया था। टूर्नामेंट की डेट्स अब आ गई हैं। एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने अहम घोषणा की ह।

नकवी के अनुसार इवेंट का कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है, टूर्नामेंट का आयोजन 9 सितंबर से लेकर 28 सितंबर के बीच किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम शानदार क्रिकेट की उम्मीद कर रहे हैं और पूरा शेड्यूल जल्दी ही घोषित कर दिया जाएगा।

asia cup

नकवी ने यह भी बताया कि इवेंट का आयोजन यूएई में किया जाएगा। उन्होंने टूर्नामेंट की डेट्स बताते हुए ख़ुशी जताई। भारत की मेजबानी में टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा। पाकिस्तानी टीम भारत में खेलने के लिए नहीं आएगी, इस वजह से इवेंट का वेन्यू ही बदल दिया गया।

क्या पाक के सामने बीसीसीआई को झुकना पड़ा?

मुख्य शेड्यूल में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। बीसीसीआई ने न्यूट्रल वेन्यू स्वीकार कर लिया, इसका घाटा भारतीय फैन्स को होगा। जब पाकिस्तान में एशिया कप हुआ था, तो पूरी तरह से इवेंट बाहर आयोजित नहीं हुआ था। कुछ मैचों का आयोजन पाकिस्तान में हुआ था। चैम्पियंस ट्रॉफी में भी यही हुआ था। बीसीसीआई ने पूरा इवेंट भारत से बाहर लेकर जाने का फैसला स्वीकार कर लिया, यह एक तरह से पाकिस्तान के सामने झुकने जैसा है।

Asia Cup में कुल कितनी टीमें

एशिया कप में कुल आठ टीमों को खेलना है, अगले साल फरवरी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस इवेंट को तैयारी के हिसाब से खास माना जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत और श्रीलंका मिलकर करने वाले हैं। एशिया कप का आयोजन इस बार टी20 फॉर्मेट में हो रहा है। रोहित और कोहली इस प्रारूप से रिटायर हो गए हैं, दोनों खेलते हुए नहीं दिखेंगे।

भारत-पाक के बीच मुकाबला कब

अगर भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में अगर दोनों टीमें अगले चरण में जाती है, तो फाइनल में भी टक्कर होना संभव है। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 सितंबर को आयोजित करने की रिपोर्ट्स हैं, और इसमें पूरा शेड्यूल है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान है, ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग हैं।

किन शहरों में होगा इवेंट

एशिया कप का आयोजन यूएई की राजधानी अबू धाबी के अलावा दुबई में होगा। भारत के दो मैच दुबई में होंगे और एक मुकाबला अबू धाबी में होगा। यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ मैचों में भारतीय टीम दुबई में खेलेगी। ओमान के खिलाफ टीम इंडिया का मुकाबला अबू धाबी में खेला जाएगा।

Asia Cup 2025 Schedule

9 सितंबर: अफगानिस्तान बनाम हांगकांग
10 सितंबर: भारत बनाम यूएई
11 सितंबर: बांग्लादेश बनाम हांगकांग
12 सितंबर: पाकिस्तान बनाम ओमान
13 सितंबर: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान
15 सितंबर: श्रीलंका बनाम हांगकांग
16 सितंबर: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
17 सितंबर: पाकिस्तान बनाम यूएई
18 सितंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान
19 सितंबर: भारत बनाम ओमान

सुपर 4
20 सितंबर: ग्रुप B क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप B क्वालिफायर 2
21 सितंबर: ग्रुप A क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप A क्वालिफायर 2
22 सितंबर: ब्रेक
23 सितंबर: ग्रुप A क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप B क्वालिफायर 2
24 सितंबर: ग्रुप B क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप A क्वालिफायर 2
25 सितंबर: ग्रुप A क्वालिफायर 2 बनाम ग्रुप B क्वालिफायर 2
26 सितंबर: ग्रुप A क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप B क्वालिफायर 1
27 सितंबर: ब्रेक

फाइनल
28 सितंबर: फाइनल मुकाबला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+