Asia Cup 2025, Prize Money: भारत की जीत पर BCCI का बड़ा तोहफा, खिलाड़ियों पर होगी करोड़ों की बारिश
Asia Cup 2025, Prize Money: दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार को खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप खिताब पर कब्जा कर लिया। इस शानदार जीत के साथ भारत ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा और एक भी मैच नहीं हारा। इस रोमांचक मुकाबले को भारत ने अंतिम ओवर में अपने अपने नाम किया।
पाकिस्तान ने बनाए थे 146 रन (Asia Cup 2025, Prize Money)
टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पाकिस्तान को 146 रनों के मामूली स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। हालांकि, एक समय पाकिस्तान ने 113/1 रन बनाकर एक बड़े स्कोर की तरफ कदम बढ़ाए थे। लेकिन भारतीय स्पिनरों, खासकर कुलदीप यादव (4/30), की शानदार गेंदबाज़ी के आगे उनके आखिरी 9 विकेट केवल 33 रन जोड़कर गिर गए।

दो गेंद शेष रहते भारत ने जीता मैच
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लेकिन युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने मुश्किल हालात में कमाल दिखाया। उन्होंने 53 गेंदों में नाबाद 69 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। उन्हें शिवम दुबे (33 रन) और संजू सैमसन (24 रन) से भी महत्वपूर्ण सहयोग मिला। तिलक वर्मा ने अपनी सूझबूझ भरी पारी से भारत को दो गेंद शेष रहते जीत दिला दी।
बीसीसीआई से मिला करोड़ों का इनाम
जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 21 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर इस जीत को '3 ब्लो. 0 रिस्पॉन्स बताया। उन्होंने एशिया कप चैंपियंस, मैसेज डिलीवर्ड' कहकर टीम की बादशाहत का एलान किया। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications