Asia Cup 2023: आखिर क्यों एशिया कप से युजवेंद्र चहल हुए बाहर, सुनील गावस्कर ने बताई बड़ी वजह

Asia Cup 2023 Sunil Gavaskar: 21 अगस्त को एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई। इस टीम में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को मौका नहीं दिया गया है। युजवेंद्र चहल को बाहर रखने को लेकर पूछे गए सवाल पर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह टीम को जिस कॉम्बिनेशन के साथ ले जाना चाहते थे, उसमें चहल फिट नहीं बैठे। रवींद जडेजा और अक्षर पटेल के साथ वह सिर्फ एक स्पिनर को ही टीम में शामिल कर सकते थे और ऐसे में उन्होंने कुलदीप यादव को चुनने का फैसला किया।

सुनील गावस्कर ने कही यह बात: भारतीय टीम में कुलदीप यादव को शामिल किया गया लेकिन युजवेंद्र चहल को मौका नहीं मिला। भारतीय़ क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले पर अब पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे के साथ इंटरव्यू के दौरान कुछ बातों का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों कुलदीप यादव को युजवेंद्र चहल से पहले टीम में शामिल किया गया।

Asia Cup 2023 1

इस वजह से चहल को नहीं मिला मौका: एशिया कप टीम के चयन के बाद इंडिया टुडे के साथ हुई बातचीत में सुनील गावस्कर ने कहा कि युजवेंद्र चहल का चयन नहीं होने की वजह गेंदबाजी के अलावा वह बल्लेबाजी में टीम के लिए असरदार साबित नहीं होना है। कुलदीप यादव युदवेंद्र चहल की तुलना में नीचे आकर बेहतर बल्लेबाजी कर सकते हैं। कुलदीप यादव निचले क्रम में चहल से बेहतर बल्लेबाज हैं और ये एक बड़ी वजह हो सकती है कि उन्हें टीम में चुना गया।

वर्ल्ड कप में मिल सकता है मौका: टीम चयन के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने साफ किया कि युजवेंद्र चहल के पास वर्ल्ड कप टीम में वापसी करने का मौका होगा। रोहित शर्मा के मुताबिक एशिया कप का चयन मौजूदा हालात और पिच कंडीशन को देखते हुए किया गया है। वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन भारतीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। ऐसे में युजी चहल के पास वनडे वर्ल्ड कप में टीम में जगह बनाने का मौका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+