Asia Cup 2023: जय शाह को पाक पत्रकार ने बताया 'कायर', किया अभद्र Tweet, बीसीसीआई ने किया लाइक?

Jai Shah: टी 20 विश्वकप सीरीज में भारत -पाक की भिड़ंत के पहले बीसीसीआई सचिव और एशिया क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट जय शाह के एक बयान से पाकिस्तान में बवाल मच गया है, जहां पीसीबी को जय शाह के स्टेटमेंट पर मिर्ची लग गई है तो वहीं पाकिस्तानी मीडिया में भी बीसीसीआई और जय शाह के खिलाफ काफी बयानबाजी हो रही है। कई पाकिस्तानी पत्रकारों ने जय शाह पर गंदे कमेंट्स किए हैं, ऐसे ही एक पत्रकार हैं सैयद समर अब्बास ने, जिन्होंने जय शाह को 'कायर' तक कह डाला।

Asia Cup 2023

'कायर भागो मत'

उन्होंने ट्वीट किया है कि 'कायर भागो मत, खेलों को राजनीति से दूर रखो' , जिस पर पाकिस्तानियों ने काफी लाइक और शेयर किया है। लेकिन इस ट्वीट पर एक खास बात देखने को मिली और वो ये कि इस ट्वीट को लाइक करने वाले में खुद बीसीसीआई भी शामिल है, जिसका दावा भी खुद सैयद समर अब्बास ने ही किया है।

बीसीसीआई ने लाइक किया

मालूम हो कि समर ने जब जय शाह पर अभद्र टिप्पणी की थी, तो उन्होंने बीसीसीआई को टैग भी किया था। जिसे बीसीसीआई ने लाइक किया था। उसका स्क्रीन शॉट को खुद समर अब्बास ने ही शेयर किया था। जिसके बाद लोग बीसीसीआई को ही ट्रोल करने लगे। हालांकि बवाल मचा देखकर बीसीसीआई ने अपने उस लाइक को डिस्लाइक कर दिया।

Asia Cup 2023

बीसीसीआई कोआरएसएस का हथियार बताया

आपको बता दें कि समर अब्बास ने केवल जय शाह को ही कायर नहीं बोला है, बल्कि उन्होंने बीसीसीआई को भी आरएसएस का ही पार्ट बता दिया है। उन्होंने इस बारे में बहुत सारे ट्वीट्स किए हैं, जिसमें से एक में उन्होंने लिखा है कि 'बीसीसीआई चरमपंथी आरएसएस का हथियार बन गया है।' वैसे देखा जाए तो समर अब्बास का ये तंज जय शाह पर नहीं बल्कि उनके पिता और देश के होम मिनिस्टर अमित शाह के लिए था। फिलहाल जय शाह के खिलाफ जमकर पाकिस्तान में बयानबाजी जारी है।

क्या कहा है जय शाह ने?

बीसीसीआई सचिव और एशिया क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट जय शाह ने कहा है कि 2023 का एशिया कप न्यूट्रल वेन्यू में खेला जाएगा, जिसके बाद से ये साफ हो गया कि साल 2023 के एशिया कप की मेजबानी अब पाकिस्तान नहीं करेगा और ये इंडिया-पाकिस्तान के अलावा किसी तीसरे देश में खेला जाएगा।

Asia Cup 2023

भड़का पीसीबी

पीसीबी ने भड़कते हुए कहा कि 'जय शाह ने जो कहा है उसकी हम आलोचना करते हैं। उन्होंने बिना किसी से बात किए इस तरह का बयान दिया है, इस बारे में तुरंत एशियन क्रिकेट काउंसिल को बैठक बुलानी चाहिए।'

यहां देखें Tweet

Asia Cup 2023

पत्रकार का स्क्रीन शॉट

Asia Cup 2023

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+