Asia Cup 2023: 'भारत डरता है पाकिस्तान से', नजम सेठी के विवादित Tweet पर मचा बवाल
Najam Sethi Tweet on BCCI: एशिया कप 2023 इस बार अपने हाइब्रिड मॉडल को लेकर सुर्खियों में रहा है। पाकिस्तान इसका आयोजक है और इंडो-पाक रिलेशन को देखते हुए बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान ना भेजने का फैसला किया था , जिसकी तीखी आलोचना पाकिस्तान की ओर से की गई थी लेकिन टूर्नामेंट शुरू हो जाने से ये विरोध शांत हो गया था लेकिन जब से बारिश ने श्रीलंका में हो रहे मैचों पर खलल डालना शुरू किया तब से फिर से पाकिस्तान के सुर बिगड़ गए हैं।

दरअसल एशिया कप में अभी तक जितने भी मैच हुए हैं, उसमें बारिश ने परेशानी पैदा की है। बरसात के कारण एशिया कप को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग भी लगातार की जा रही थी। भारत-पाकिस्तान का भी मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिसके बाद श्रीलंका के सारे मैच पाकिस्तान में शिफ्ट कराने की बातें हो रही थीं लेकिन फिर फैसला लिया गया कि नहीं सभी मुकाबले कोलंबो में ही होंगे।
क्या भारत पाकिस्तान से खेलने और हारने से डरता है?
लेकिन इसी बीच पाकिस्तान ने इसके जरिए बीसीसीआई पर हमला बोल दिया है। पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष नजीम सेठी ने ट्वीट किया कि 'बीसीसीआई/एसीसी ने आज पीसीबी को सूचित किया कि उन्होंने बारिश के पूर्वानुमान के कारण अगले भारत-पाक मैच को कोलंबो से हंबनटोटा में शिफ्ट करने का फैसला किया है। एक घंटे के भीतर उन्होंने अपना मन बदल लिया और कोलंबो को आयोजन स्थल घोषित कर दिया। क्या चल रहा है? क्या भारत पाकिस्तान से खेलने और हारने से डरता है? बारिश का पूर्वानुमान तो देखो!'
नजम सेठी के विवादित Tweet पर मचा बवाल
मालूम हो कि मौसम के मद्देनजर एसीसी ने सुपरफोर के सभी मुकाबलों को हंबनटोटा में शिफ्ट करने का फैसला किया था लेकिन बाद में उसने ये फैसला ले लिया। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इंडिया और पाकिस्तान दोनों ही हंबनटोटा नहीं जाना चाहते थे।
इंडियन क्रिकेट फैंस ने सेठी की तीखी आलोचना की
वो वहां की व्यवस्था से खुश नहीं थे इसलिए एसीसी ने सभी मुकाबलों को कोलंबों शिफ्ट कर दिया लेकिन इस फैसले पर सेठी ने भारत को टारगेट करते हुए ट्वीट कर दिया, जिस पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। इंडियन क्रिकेट फैंस ने सेठी की तीखी आलोचना की है और कहा है कि 'पाकिस्तान हर चीज पर बवाल पैदा करता है।'
10 सितंबर को होगा इंडिया-पाकिस्तान का मैच
आपको बता दें कि इंडो-पाक का पहला मैच तो बारिश के कारण नहीं हो पाया था लेकिन दोनों टीमें अब सुपर-4 में 10 सितंबर को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में मैच खेलेंगी। 17 सितंबर को एशिया कप 2023 का फाइनल खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications