Asia Cup 2023: भारत या पाकिस्तान किसकी गेंदबाजी ज्यादा मजबूत? एशिया कप में कौन बरपाएगा कहर
Asia Cup 2023, india vs pakistan: भारत और पाकिस्तान टीम की तुलना जब भी होती है तो भारतीय बल्लेबाज और पाकिस्तानी गेंदबाजों की बात होती है। भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू से ही ताकत रही है। जबकि पाकिस्तान अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जानी जाती रही है। एशिया कप के लिए दोनों ही टीमों का ऐलान कर दिया गया है। आइए एक नजर डालते हैं दोनों टीमों के गेंदबाजों पर....
शाहीन अफरीदी vs जसप्रीत बुमराह: भारतीय वनडे टीम में लंबे समय बाद जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। जसप्रीत बुमराह एशिया कप में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे। दूसरी तरफ पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी से भारत को बड़ा खतरा हो सकता है। जसप्रीत बुमराह ने 72 वनडे मैचों में 121 विकेट झटके हैं। वहीं शाहीन अफरीदी ने 38 मुकाबलों में 74 विकेट अपने नाम किया है। ऐसे में ये दोनों ही गेंदबाज अपनी-अपनी टीम के लिए एशिया कप में गेंद से कहर बरपा सकते हैं।

मोहम्मद शमी vs हारिस रऊफ: मोहम्मद शमी ने भारत के लिए अब तक कुल 90 वनडे मैचों में हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्होंने कुल 162 विकेट चटकाए हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान के हारिस रऊफ ने 24 मैचों में 44 विकेट झटके हैं। लिहाजा एशिया कप में इन दोनों ही गेंदबाजों पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव होगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा खिलाड़ी बाजी मारता है।
सिराज vs शाह: मोहम्मद सिराज और नसीम शाह दोनों ही अपने-अपने देश के लिए पिछले कुछ समय से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं भारत की तरफ से खेलते हुए मोहम्मद सिराज ने 24 वनडे मैचों में 43 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की है। दूसरी तरफ नसीम शाह के नाम 10 मैचों में 25 विकेट है। ऐसे में इन दोनों ही गेंदबाजों के प्रदर्शन पर फैंस की नजरें बनी रहेगी।
मोहम्मद नवाज vs कुलदीप यादव: स्पिनर की बात करें तो पाकिस्तान के पास मोहम्मद नवाज एशिया कप में गेंद से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। वहीं पाकिस्तानी बल्लेबाजों को कुलदीप यादव से सावधान रहना होगा। नवाज ने 28 वनडे मैचों में 37 विकेट झटके हैं। वहीं कुलदीप यादव के खाते में 84 मैचों में 141 विकेट हैं। मोहम्मद नवाज की तुलना में कुलदीप यादव का पलड़ा भारी दिखाई पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications