Asia Cup 2023: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश के मैच में ये 3 गेंदबाज चटकाएंगे सबसे ज्यादा विकेट?

Asia Cup 2023, SL vs BAN: एशिया कप 2023 के 16वें सीजन का दूसरा मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच 31 अगस्त को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह रोचक मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगा। आंकड़ों के अनुसार, श्रीलंकाई टीम बांग्लादेश के खिलाफ मजबूत स्थिति में हैं।

बांग्लादेश ने अपने हाल के पांच एकदिवसीय मैचों में से तीन जीते हैं, जबकि श्रीलंका ने अपने पिछले पांच एकदिवसीय मैचों में से सभी जीते। आइए जानते हैं आज के मैच में सबसे ज्यादा विकेट कौन तीन गेंदबाज ले सकते हैं।

bangladesh vs sri lanka

महेश तीक्षणा
महेश तीक्षणा (Maheesh Theekshana) अपनी टीम के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में 22 मैचों में 4.34 की इकॉनमी से 36 विकेट लिए हैं। इसलिए, वह उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिनसे आज के बांग्लादेश और श्रीलंका मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

मुस्तफिजुर रहमान
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफीफुर रहमान दबाव में टीम के लिए विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं। बाएं हाथ का तेज गेंदबाज टीम का सबसे अनुभवी गेंदबाज है। 28 एकदिवसीय मैचों में रहमान ने 19 विकेट लिए। इसलिए, उम्मीद है कि वह आज के BAN vs SL मैच में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

कसुन रजिता
श्रीलंका के खिलाड़ी हालिया फॉर्म के अनुसार बांग्लादेश के खिलाफ एक घातक गेंदबाज साबित हो सकते हैं। उन्होंने अपने करियर में खेले 24 मैचों में 31 विकेट झटके हैं। इसलिए पूरी उम्मीद है कि वह आज के बांग्लादेश बनाम श्रीलंका मैच में गेंद से शानदार प्रदर्शन करेंगे।

श्रीलंका टीम की फुल स्क्वाड
दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंथा, महेश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, कसुन रजिता, कुसल परेरा, प्रमोद मदुशन, दुनिथ वेलागे, बिनुरा फर्नांडो।

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023 में आज श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच कांटे की टक्कर, जानें पल्लेकले स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट

बांग्लादेश टीम की फुल स्क्वाड
शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), तंजीद हसन, मोहम्मद नईम, नजमुल हुसैन शंटो, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम, अफीफ हुसैन, अनामुल हक, नसुम अहमद, शमीम हुसैन, तंजीम हसन साकिब।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+