Asia Cup 2023 में आज श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच कांटे की टक्कर, जानें पल्लेकले स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट
Asia Cup 2023 Today Match, SL vs BAN: एशिया कप के ओपनिंग मैच में नेपाल के खिलाफ पाकिस्तान की शानदार जीत के बाद आज टूर्नामेंट का दूसरा मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के दूसरे मैच में बांग्लादेश का मुकाबला श्रीलंका से है, जोकि भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगा। यह मैच पल्लेकेले में होगा, जहां मौसम खेल बिगाड़ सकता है। आइए मुकाबले से पहले जानते हैं पिच और मौसम का हाल।
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो वनडे फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच 51 बार एक-दूसरे से भिड़ंत हो चुकी है। इस दौरान श्रीलंका पूरी तरह से हावी रहा है, क्योंकि वे 40 मौकों पर विजयी हुए हैं। बांग्लादेश ने नौ बार जीत हासिल की है, जबकि बाकी दो मैच बेनतीजा रहे हैं।

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका पल्लेकेले पिच रिपोर्ट
पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार मानी जाती है। यहां नई गेंद से बल्लेबाजी करना आसान होगा। इसके अलावा गेंदबाजों को भी यहां उतनी ही मदद मिल सकती है। पिच पर नई गेंद से स्विंग और उछाल मिलता है। हालांकि, जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती जाएगी बल्लेबाजों को हाथ खोलने में आसानी होती दिखेगी।
पल्लेकेले का वेदर अपडेट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कैंडी में 31 अगस्त को बारिश होने की संभावना है। यहां 70 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहेगा। मौसम खराब होने के कारण दर्शकों को परेशानी हो सकती है। हालांकि, अधिक बारिश के संभावना नहीं है, लेकिन बूंदाबांदी की उम्मीद की जा सकती है।
श्रीलंका टीम फुल स्क्वाड
दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसाल परेरा, कुसाल मेंडिंस (उप कप्तान), चरिथ असालंका, धनंजय डि सिल्वा, सादीरा समरविक्रमा, महीश तीक्ष्णा, दुनिथ वेलांगे, माथिशा पाथिराना, कासुन रजीता, दुशान हेमंता, बिनुरा फर्नांडो, प्रमोद मदुशान।
बांग्लादेश टीम फुल स्क्वाड
शाकिब अल हसन (कप्तान), नजमुल हुसैन शांटो, तौहिद हृदय, मुश्फिकर रहीम, अफीफ हुसैन ध्रुबो, मेहदी हसन मिराज, तास्किन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम, नासुम अहमद, शाक मेहदी हसन, नईम शेख, शमिम हुसैन, तंजिद हसन तमीम, तंजिम हसन शाकिब, अनामुल हक बिजॉय।












Click it and Unblock the Notifications