Asia Cup 2022: कोहली ने जड़ा पचासा तो पत्नी अनुष्का ने पोस्ट में 'दिल' निकालकर रख दिया

नई दिल्ली, 01 सितंबर। लंबे अरसे से अपनी खराब फार्म की वजह से लोगों की आलोचना के शिकार टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन विराट कोहली का बल्ला एशिया कप में वापस अपने लय में आ गया है। पहले पाकिस्तान के खिलाफ उनका अहम योगदान और अब हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ उनका शानदार अर्धशतक, ये बताने के लिए काफी है कि 'कोहली इज बैक'। आपको बता दें कि बुधवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली ने 44 गेंद पर 59 रन ठोंककर एक नाबाद और यादगार पारी खेली जिसमें एक चौका और तीन छक्के लगाए।

'पति के लिए दिल ही निकालकर रख दिया'

'पति के लिए दिल ही निकालकर रख दिया'

मैदान पर कोहली अपने पुराने अंदाज में नजर आए और उनकी रंगत देखकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे। उनके शानदार पचासे पर दिग्गज और फैंस तो फिदा हैं ही बल्कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने तो अपने पति के लिए 'दिल' ही निकालकर रख दिया है।

Recommended Video

    Asia Cup 2022: Virat Kohli को Hong Kong टीम ने दिया शानदार गिफ्ट, देखें | वनइंडिया हिन्दी *Cricket
    'अनुष्का शर्मा का दिल दिख रहा है'

    'अनुष्का शर्मा का दिल दिख रहा है'

    मालूम हो कि अनुष्का शर्मा ने इंस्टा पर कोहली की एक फोटो शेयर की है, जिसमें कोहली के पचास रन और अनुष्का का दिल दिख रहा है। अनुष्का ने ये पोस्ट शेयर करके अपनी भावनाएं तो व्यक्त कर ही दी हैं, बल्कि उन लोगों को करारा जवाब भी दिया है, जो कि कोहली के खराब फार्म के लिए अनुष्का को जिम्मेदार ठहराते हैं या कोसते हैं। हालांकि इस बात का विरोध खुद कोहली ही कई बार कर चुके हैं लेकिन ट्रोलर्स हैं कि मानते ही नहीं।

     52 रनों की पारी खेली...

    52 रनों की पारी खेली...

    आपको बता दें कि विराट कोहली से ये पचास रन पूरे छह महीने बाद निकला है। इससे पहले उन्होंने अर्धशतक वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के मैदान में लगाया था, जहां उन्होंने 52 रनों की पारी खेली थी।

     साल 2019 के बाद से एक भी शतक नहीं जड़ा है...

    साल 2019 के बाद से एक भी शतक नहीं जड़ा है...

    आपको बता दें कि विराट कोहली ने साल 2019 के बाद से एक भी शतक नहीं जड़ा है लेकिन कल के खेल के बाद ऐसा लग रहा है कि कोहली जल्द ही इस सूखे की भरपाई करेंगे और एक बार फिर से अपने दर्शकों को झूमने का मौका देंगे।

     सुपर 4 चरण में पहुंच गया भारत

    सुपर 4 चरण में पहुंच गया भारत

    गौरतलब है कि भारत ने बुधवार को ग्रुप ए मैच में अफगानिस्तान को 40 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की है । हांगकांग के सामने जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य था, लेकिन 20 ओवर में टीम 5 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी और इस जीत के साथ ही भारत एशिया कप टी20 2022 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर 4 चरण में पहुंच गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+