Asia Cup 2022: सुपर-4 में इन टीमों को मिली है जगह, यहां देखें सभी मैचों का शेड्यूल

एशिया कप 2022 अब सुपर-4 में प्रवेश कर गया है। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान वहीं ग्रुप बी से श्रीलंका और अफगानिस्तान अंतिम-4 में जगह बनाने में सफल रहा।

नई दिल्ली, 3 सितंबर: एशिया कप 2022 अब सुपर-4 में प्रवेश कर गया है। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान वहीं ग्रुप बी से श्रीलंका और अफगानिस्तान अंतिम-4 में जगह बनाने में सफल रहा। शुक्रवार रात पाकिस्तान ने हांगकांग को 155 रन से हराकर सुपर-4 में अपनी जगह सुनिश्चित की। 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम मात्र 38 रन पर ही ढेर हो गई। सुपर-4 के मुकाबले आज से शुरू हो रहे हैं। पहला मैच ग्रुप बी की टीमों अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

सुपर-4 में कुल 6 मुकाबले

सुपर-4 में कुल 6 मुकाबले

सुपर-4 में 4 टीमों के बीच कुल 6 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद टॉप-2 टीमों के बीच 11 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। सबसे पहले ग्रुप ए और ग्रुप बी की दोनों टीमें आपस में भिड़ेंगी। इसके बाद ग्रुप ए की पहली टीम ग्रुप बी की पहली टीम से तो ग्रुप ए की दूसरी टीम ग्रुप बी की दूसरी टीम से टकराएगी। अंत में ग्रुप ए की पहली टीम का ग्रुप बी की दूसरी टीम से वहीं ग्रुप बी की पहली टीम का ग्रुप ए की दूसरी टीम से आमना-सामना होगा और फिर निर्णायक मैच खेला जाएगा।

सुपर-4 का शेड्यूल

सुपर-4 का शेड्यूल

  • श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, 3 सितंबर- शारजाह
  • भारत बनाम पाकिस्तान, 4 सितंबर- दुबई
  • भारत बनाम श्रीलंका, 6 सितंबर- दुबई
  • पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, 7 सितंबर- शारजाह
  • भारत बनाम अफगानिस्तान, 8 सितंबर- दुबई
  • श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, 9 सितंबर- दुबई
  • एशिया कप 2022 फाइनल, 11 सितंबर- दुबई
दोनों ग्रुप का हाल

दोनों ग्रुप का हाल

ग्रुप ए में तीन टीमें भारत, पाकिस्तान और हांगकांग थीं। भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। वहीं दूसरे मैच में हांगकांग को 40 रन से मात दी थी। इंडिया ग्रुप ए में टॉप पर रही। वहीं पाकिस्तान ने हांगकांग को 155 रन से मात और टीम ग्रुप में दूसरे पायदान पर रही। ग्रुप बी में तीन टीमें अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश थीं। अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, वहीं बांग्लादेश को 7 विकेट से मात दी। टीम ग्रुप बी में पहले पायदान पर रही। श्रीलंका ने बांग्लादेश को 2 विकेट से हराया और वह ग्रुप बी में दूसरे नंबर पर रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+