भारत के खिलाफ मैच से पहले 'दामाद' शाहीन की चोट पर अफरीदी ने लिए मजे, कहा- मैंने कहा था लेकिन वो...
एशिया कप (Asia Cup 2022) से पहले पाकिस्तान (Pakistan) को शाहीन अफरीदी के रूप में बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाद शाहीन अफरीदी के चोटिल की खबर सामने आने के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर उनकी चर्चाएं जा
नई दिल्ली, 22 अगस्त। एशिया कप (Asia Cup 2022) से पहले पाकिस्तान (Pakistan) को शाहीन अफरीदी के रूप में बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाद शाहीन अफरीदी के चोटिल की खबर सामने आने के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर उनकी चर्चाएं जा रही है। पूर्व पाक दिग्गज शाहीन अफरीदी की चोट को भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के लिए बड़ी राहत बता रहे हैं।

शाहिद अफरीदी का रिएक्शन आया सामने
शाहीन अफरीदी के होने वाले ससुर शाहिद अफरीदी ने भी अब शाहीन अफरीदी की चोट को लेकर एक ट्वीट किया है। शाहिद अफरीदी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शाहिद अफरीदी ने मजाकिया अंदाज में इमोजी शेयर करते हुए लिखा कि मैंने उसको पहले भी मना किया था कि डाइव न मारे इंजरी हो सकती है, फास्ट बॉलर हो. लेकिन बाद में एहसास हुआ कि वह भी अफरीदी ही है।

अक्सा के साथ शादी करेंगे शाहीन
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के साथ शाहिद अफरीदी की बड़ी बेटी अक्सा की शादी होनी है। दोनों खिलाड़ियों ने खुद सोशल मीडिया इस बात को कबूला था। हालांकि, शादी की डेट को लेकर अभी तक किसी तरह की कोई खबर सामने नहीं आई है। शाहीद की बेटी डॉक्टर बनना चाहती है और वह इसके लिए अभी अपनी पढ़ाई शुरू करेंगी।

भारत के लिए खतरा बन सकते थे अफरीदी
शाहीन अफरीदी ने पिछली बार भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को आउट किया था। साल 2021 के वर्ल्ड कप के दौरान शाहीन की गेंदों पर भारतीय बल्लेबाज बेबस नजर आए थे। ऐसे में शाहीन के पाकिस्तान टीम की गैर-मौजूदगी भारतीय बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस मैच में भारत को पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। शाहीन ने टी20 करियर में 40 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने कुल 47 विकेट लिए हैं।

28 अगस्त को होगा भारत-पाक मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर अभी से ही दोनों देशों के फैंस और पूर्व क्रिकेरों के बीच बहस का दौर शुरू हो गया है। 28 अगस्त को होने वाले इस मुकाले में दोनों ही टीम के खिलाड़ी अपना बेस्ट प्रदर्शन देना चाहेंगे। जहां पाकिस्तान की ओर शाहीन अफरीदी नहीं होंगे तो वहीं भारत के दिग्गज तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह भी एशिया कप में चोट की वजह से नहीं खेल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications