संजू बाबा भारत का ही हिस्सा हैं, जानते हो ना? प्रैक्टिस ने दिया रोहित ने दिया दमदार-मजेदार जवाब

दुबई, 28 अगस्त: भारतीय टीम रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 की शुरुआत करेगी। पिछले मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने भारत को 10 विकेट से मात देकर अपना वर्चस्व कायम किया था। खास बात यह है कि दोनों ही टीमें एक बार फिर उसी जगह पर भिड़ंत करने जा रही है। यह मुकाबला 28 अगस्त को दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। हमने भारतीय कप्तान रोहित समेत अन्य क्रिकेटरों को प्रैक्टिस करते हुए देखा है। साथ ही कप्तान रोहित फैंस से मुखातिब भी हुए और पाकिस्तान के खिलाड़ियों से भी बात की। (Photo- Youtube ScreenShot)

भारतीय क्रिकेटरों के साथ कैच की प्रैक्टिस कर रहे थे

भारतीय क्रिकेटरों के साथ कैच की प्रैक्टिस कर रहे थे

इसी दौरान रोहित शनिवार को नेट में अन्य भारतीय क्रिकेटरों के साथ कैच की प्रैक्टिस कर रहे थे। वे बाउंड्री के पास खड़े थे जिसके चलते रोहित दूसरी ओर खड़े अन्य फैंस के साथ बातचीत करने में कामयाब रहे। दरअसल फैंस भी रोहित को देखकर काफी उत्साहित होते हैं और उनसे बातचीत करने के लिए शोर मचाते हैं।

 संजू बाबा भारत का ही हिस्सा है

संजू बाबा भारत का ही हिस्सा है

ऐसा ही एक मौका था जब रोहित ने प्रैक्टिस के दौरान पलटे और अपने फैंस से कहा कि क्या तुम चिट्टा हो? उसके बाद वह रिप्लाई में हां कहता है। इसके बाद फैंस संजू सैमसन के नाम को दोहराना शुरू कर देते हैं। इस पर रोहित रिप्लाई करते हैं कि संजू बाबा भारत का ही हिस्सा है, आप यह बात जानते हैं ना?

इसके बाद भीड़ में उत्साह से शोर मचना होना शुरू हो जाता है।

संजू सैमसन एशिया कप की टीम का हिस्सा नहीं है

दरअसल संजू सैमसन एशिया कप की टीम का हिस्सा नहीं है लेकिन वह आईपीएल 2022 के बाद से भारतीय क्रिकेट में सफेद गेंद टीम का हिस्सा रहे हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने हाल ही में जिंबाब्वे के खिलाफ संपन्न हुई वनडे सीरीज में बढ़िया प्रदर्शन किया था। जिम्बॉब्वे में प्रदर्शन करने के बाद संजू सैमसन ने कहा कि जब वे बाहर बैठकर अपने टीम के साथियों को फील्ड में उतरते देखते हैं तो उनको काफी निराशा होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+