पाकिस्तान के खिलाफ नंबर चार पर पहले ही तैयार थे जडेजा, क्या आगे भी इसी क्रम पर बैटिंग करेंगे?
दुबई, 31 अगस्त: भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का कहना है कि वे पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को नंबर चार पर आने के लिए मानसिक तौर पर तैयार थे। भारतीय टीम 148 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और उन्होंने शुरुआत में केएल राहुल का विकेट गंवा दिया। इसके बाद चीजें मुश्किल हुई लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा ने धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि, दोनों ही संघर्ष कर रहे थे। खासकर पाकिस्तानी स्पिनरों मोहम्मद नवाज और शादाब खान ने उनको परेशान किया।

नंबर चार पर प्रमोट किया गया
शर्मा और कोहली दोनों ही बाएं हाथ के स्पिनर का शिकार बने। रवींद्र जडेजा टीम के एकमात्र बाएं हाथ के बल्लेबाज है उनको नंबर चार पर प्रमोट किया गया ताकि वह दोनों स्पिनरों के ऊपर प्रहार कर सकें और अपने लेफ्ट हैंड बल्लेबाज होने का फायदा उठा सकें। भारत के ऑलराउंडर ने अपना काम अच्छे से किया भी और भारत को मैच जिताने में मदद करने वाली 35 रनों की पारी खेलकर अगले मैचों के लिए खुद का आत्मविश्वास बना लिया।

नंबर चार पर पहले ही तैयार थे जडेजा
भारत का मुकाबला आज हांगकांग से होने जा रहा है जहां रवींद्र जडेजा ने प्री मैच कांफ्रेंस में बातचीत की। उन्होंने बताया कि वे पाकिस्तान के खिलाफ नंबर चार पर आने के लिए मानसिक तौर पर तैयार थे क्योंकि वे जानते थे कि नाजुक परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं। जडेजा ने कहा- हां, कभी-कभी जब बाएं हाथ के स्पिनर स्पिनर बाजी करते हैं तो आप बाए हाथ के बल्लेबाज को भेजते हैं क्योंकि उन बल्लेबाजों के लिए ऐसे गेंदबाजों का सामना करना थोड़ा आसान होता है। दूसरी बात यह है कि टॉप सात में मैं ही एक मात्र बाएं हाथ का बल्लेबाज था।
किसी तरह की स्थिति पैदा हो सकती है। पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन देखने के बाद हमें पता चला कि वहां पर एक लेग स्पिनर हैं और एक बाएं हाथ के स्पिनर है तो मैं जानता था कि ऊपर आना हो सकता है। इसीलिए मैं मानसिक तौर पर खुद को तैयार कर चुका था और भाग्य से मैंने अपनी टीम के लिए भी बना लिए।

क्या आगे भी इसी क्रम पर बैटिंग करेंगे?
जब पूछा गया कि क्या भविष्य में भी उनको यही स्थिति यही पोजीशन फिर से दी जा सकती है तो ऑलराउंडर इस बात को लेकर निश्चित नहीं था और उनका कहना था कि हर एक विपक्षी टीम के पास विभिन्न किस्म के बॉलर होते हैं और टीम मैनेजमेंट उसके हिसाब से प्लानिंग करता है वही सब कुछ तय करती है कि कौन कब आएगा।
उन्होंने कहा, मैं यह बात नहीं जानता। अलग टीमों के पास अलग किस्म के गेंदबाज होते हैं उसके हिसाब से ही अपने प्लान बनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications