SL vs AFG: कैच होने के बावजूद भी OUT नहीं हुए गुरबाज़, फिर जमकर की श्रीलंकाई गेंदबाजों की कुटाई
एशिया कप के एक अहम मुकाबले में अफगान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने श्रीलंका के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने महज 45 गेंदों में 84 रन बनाकर अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुं
नई दिल्ली, 3 सितंबर। एशिया कप के एक अहम मुकाबले में अफगान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने श्रीलंका के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने महज 45 गेंदों में 84 रन बनाकर अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रहमानुल्लाह गुरबाज़ की पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए।

आउट होने से बाल-बाल बचे
रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने महीश थीक्षाना की गेंद को सामने की तरफ बाउंड्री लाइन के पास हवा में मारा। फील्डर ने कैच पकड़ा और रहमानुल्लाह गुरबाज़ पवेलियन लौटने लगे कि तभी अंपायर ने थर्ड अंपायर की तरफ फैसला को रेफर किया। रिप्ले में बिग स्क्रीन पर देखा गया कि लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर जब फील्डर ने कैच पकड़ा तो उनकी एड़ी बाउंड्री पर रखे कुशन से चिपक गई और रहमानुल्लाह गुरबाज़ को नोट ऑउट करार दे दिया गया।
टी20 का करियर का पांचवां अर्धशतक
आउट होने से बचने के बाद अपनी दमदार बल्लेबाजी को जारी रखते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने टी-20 करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया। रहमानुल्लाह गुरबाज का कैच असिता फर्नान्डो ने लपका। इस तरह उनकी पारी का अंत हो गया। आउट होने से पहले गुरबाज ने 84 रन की अपनी पारी में 45 गेंदें खेलकर चार चौके और छक्के लगाए। इब्राहिम जादरान ने भी टीम के लिए अहम 40 रन बनाने का काम किया।
यहां जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
अफगानिस्तान- हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, रहमानुल्ला गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़दरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह ज़दरान, करीम जनत, समीउल्लाह शिनवारी, राशिद खान, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी।
श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलांका, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्षणा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।












Click it and Unblock the Notifications