ये है सबसे दमदार टीम, इस साल एशिया कप यही जीतेगी, शेन वॉटसन ने बताया विजेता का नाम

नई दिल्ली, 25 अगस्त: एशिया कप लगभग शुरू हो चुका है और क्रिकेट की कुछ अच्छी टीम में यहां मैदान में है। एशिया को वैसे भी क्रिकेट का गढ़ माना जाता है जहां हमें पाकिस्तान और भारत जैसी दो बहुत ही मजबूत टीमें दिखाई देती हैं। बांग्लादेश का बीच में काफी उभार हुआ था लेकिन अभी इस टीम का फॉर्म कुछ खास नहीं चल रहा है। इसके अलावा श्रीलंका भी उथल पुथल के दौर से गुजरा है। लेकिन यह T20 प्रतियोगिता है और टीमें इतनी ज्यादा नहीं है कि मुकाबले मैं किसी एक टीम को खारिज कर दिया जाए।

शेन वॉटसन ने बताया विजेता का नाम

शेन वॉटसन ने बताया विजेता का नाम

इसी बीच आस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने भारतीय क्रिकेट टीम पर अपना दांव लगाया है। उनका मानना है कि यह टीम सबसे दमदार है और इस साल का एशिया कप यही लेने जा रही है। भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में संयुक्त अरब अमीरात में यह प्रतियोगिता खेलने के लिए पहुंच चुकी है जहां पर उनके पास हेड कोच राहुल द्रविड़ की सेवाएं नहीं होंगी क्योंकि वह कोविड के चलते बाहर बैठे हैं जिसके चलते नेशनल क्रिकेट अकादमी के चीफ वीवीएस लक्ष्मण अंतरिम कोच के तौर पर काम कर रहे हैं।

रोहित शर्मा एंड कंपनी पर दांव लगाया

रोहित शर्मा एंड कंपनी पर दांव लगाया

27 अगस्त से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत का इतिहास बहुत ही शानदार रहा है और टीम इंडिया ने 7 बार यह प्रतियोगिता जीती है। वह तीन मौकों पर रनर-अप साबित हुए हैं। कई क्रिकेट पंडितों ने भी रोहित शर्मा एंड कंपनी पर दांव लगाया है और वॉटसन भी उनसे अलग नहीं है।

ICC रिव्यू के ताजा एपिसोड में बोलते हुए, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर ने दावा किया कि एशिया कप 2022 के लिए उनको भारत के विजेता बनने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम मजबूत है और वह आसानी से परिस्थितियों के अनुकूल हो जाती है।

वे बहुत मजबूत हैं

वे बहुत मजबूत हैं

वाटसन ने कहा, "मेरा संभावित विजेता भारत है। वे बहुत मजबूत हैं और परिस्थितियों के आधार पर वे आसानी अनुकूल हो जाते हैं।"

28 अगस्त को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा कि यह खेल विशेष होगा।

पहला गेम देखना बहुत खास होने वाला है

पहला गेम देखना बहुत खास होने वाला है

वाटसन ने यह भी दावा किया कि जो भी इस मैच को जीतेगा वह अंत में ट्रॉफी उठा लेगा। हालांकि, पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि उन्हें लगता है कि भारतीय टीम पूरी तरह से आगे बढ़ेगी क्योंकि उनके बल्लेबाजी क्रम में पर्याप्त मारक क्षमता है और यह अन्य टीमों के लिए कठिन काम होगा।

शेन ने कहा, "वह पहला गेम देखना बहुत खास होने वाला है क्योंकि पाकिस्तान को अब पूरा विश्वास है कि वे इस भारतीय टीम को हरा सकते हैं। मुझे लगता है, वास्तव में, जो कोई भी उस गेम को जीतेगा वह एशिया कप जीतेगा।"

 भारत टूर्नामेंट जीत जाएगा

भारत टूर्नामेंट जीत जाएगा

"पर मुझे अभी लग रहा है कि भारत टूर्नामेंट जीत जाएगा। उनके पास अपने बल्लेबाजी क्रम में इतनी अधिक मारक क्षमता है, इसलिए उन्हें रोकना मुश्किल होगा।" .

भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है जहां पर हांगकांग भी जुड़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+