Asia Cup 2022: एशिया कप की तारीखों का ऐलान, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला; देखें शेड्यूल

27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप का शेड्यूल जारी हो गया है।

नई दिल्ली, 2 अगस्त: 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप का शेड्यूल जारी हो गया है। बीसीसीआई सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने आज ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। इस महीने के आखिरी में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को भिड़ंत होगी। इस बार एशिया कप टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहला मैच दुबई में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होगा। वहीं टूर्नामेंट के दूसरे दिन दुबई में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगी।

श्रीलंका को करनी थी मेजबानी

श्रीलंका को करनी थी मेजबानी

एशिया कप 2022 में इस बार 27 अगस्त से 31 अगस्त तक ग्रुप मैच होंगे। इसके बाद 3 से 9 सितंबर तक सुपर-4 की टीमों के मैच होंगे। 11 सितंबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। एशिया कप 2022 की मेजबानी इस बार श्रीलंका को करनी थी, लेकिन देश इन दिनों राजनीतिक और आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऐसे में अब टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात को दी गई है। टी20 विश्वकप से पहले इस टूर्नामेंट से सभी टीमों की अच्छी तैयारी हो जाएगी।

इस बार होंगे 13 मुकाबले

इस बार होंगे 13 मुकाबले

एशिया कप के लिए श्रीलंका के साथ-साथ भारत, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश ने अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं यूएई, नेपाल, ओमान, हॉन्गकॉन्ग और बाकी टीमों के बीच क्वालिफायर मुकाबले खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है। वहीं श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को ग्रुप बी में रखा गया है। एशिया कप 2022 में कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे। 1984 में शुरू हुआ एशिया कप 2014 तक 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला गया। लेकिन 2016 में टी-20 विश्वकप के कारण इसे टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था।

भारत ने जीते सबसे ज्यादा खिताब

भारत ने जीते सबसे ज्यादा खिताब

एमएस धोनी की कप्तानी में साल 2016 में भारतीय टीम ने एशिया कप जीता था। वहीं 2018 में रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम चैंपियन बनी थी। उस साल यह टूर्नामेंट 50 ओवर फॉर्मेट में खेला गया था। इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्वकप खेला जाना है, ऐसे में एक बार फिर एशिया कप 20 ओवर फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत ने अब तक 13 संस्करणों में हिस्सा लिया है और सबसे ज्यादा 7 में जीत हासिल की है। वहीं दूसरे नंबर पर श्रीलंकाई टीम है जिसने 5 बार खिताब अपने नाम किया है। पाकिस्तानी टीम भी 2 बार चैंपियन रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+