Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स को 'मोटा' कहने पर तीन लोगों को SCG से बाहर निकाला

नई दिल्लीः क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों को दर्शकों के बीच खेलने में बड़ा मजा आता है लेकिन यह मजा तब सजा बन जाता है जब कुछ आफती दर्शक किसी खिलाड़ी को अपना निशाना बनाते हुए टोंट कसने लगते हैं। ऑस्ट्रेलियाई दर्शक इस मामले में ज्यादा कुख्यात हैं और जब इंग्लैंड के खिलाफ एशेज चल रही हो तो मामला कट्टर प्रतिद्वंदता का हो जाता है। कुछ ऐसा ही तब देखने को जब सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो बैटिंग कर रहे थे।

Ashes: Three people forced out of SCG for calling Jonny Bairstow, Ben Stokes fat

इन दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी शुक्रवार को इंग्लैंड की टीम का आगे का रास्ता तय कर रही थी क्योंकि बाकी बल्लेबाजों ने एक बार फिर से इंग्लिश टीम की लुटिया डुबो दी थी।

इस दौरान सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड द्वारा एक वीडियो शेयर की गई जहां पर भीड़ के एक सेक्शन से स्टोक्स और बेयरस्टो को गाली देने की घटना समझ में आई।

इस दौरान स्टोक्स को मोटा कहकर चिढ़ाया गया और बेयरस्टो को अपना जंपन उतारने और वजन कम करने की बात कही। स्टोक्स ने ध्यान नहीं दिया वे सीढ़ियों पर रुक गए थे। यह बात तब की है जब चाय के ब्रेक के लिए दोनों बल्लेबाज जा रहे थे और बाकी भीड़ तालियां बजाकर उनकी शानदार साझेदारी की प्रशंसा कर रही थी।

इस दौरान बेयरस्टो को यह कहते हुए सुना गया कि- दोस्त, कोई बात नहीं। वहां ध्यान ना दो और चलते रहो।

बेयरस्टो ने दिन के अंत में रिपोर्टर्स से कहा कि उनकी इच्छा थी कि वे दर्शक मैदान में उनको वापस आते और शतक लगाते हुए देखते।

बेयरस्टो ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वे तीन दर्शक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड से बाहर खदेड़ दिए गए थे। स्टोक्स और बेयरस्टो ने आपस में 128 रनों की साझेदारी की, जब दोनों बैटिंग करने आए तब 36 रनों पर 4 विकेट स्कोर था।

इंग्लैंड की पारी 294 रनों पर सिमट गई। बेन स्टोक्स ने 66 तो जॉनी बेयरस्टो ने 113 रन बनाए। बोलेंड एक बार फिर से घातक साबित हुए और उन्होंने 36 रन देकर 4 विकेट लिए।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 8 विकेट खोकर 416 रन बनाकर पारी की घोषणा कर चुकी है और दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर स्कोर 150 पार हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+