Ashes 2023: तीसरे दिन अंतिम दो सेशन बारिश की भेंट चढ़े, इंग्लैंड का स्कोर 28/2
Ashes 2023, ENG vs AUS Live: एशेज सीरीज के पहले टेस्ट का तीसरा दिन बारिश से प्रभावित रहा। पहले सेशन के बाद खेल बहुत कम हुआ। लगातार बारिश के कारण अंत में अम्पायरों ने खेल समाप्ति का ऐलान कर दिया। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 28 रन बनाये। इंग्लैंड के पास कुल 35 रनों की बढ़त है।
तीसरे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया की टीम 386 पर आउट हो गई। उस्मान ख्वाजा ने 141 और कैरी ने 66 रन बनाये। अंत में कप्तान कमिंस ने कुछ आकर्षक शॉट जड़ते हुए 38 रन बनाये। इंग्लैंड को 7 रनों की मामूली बढ़त हासिल हुई। ब्रॉड और रॉबिनसन को 3-3 विकेट मिले।
दूसरे दिन ख्वाजा के अलावा ट्रेविस हेड और एलेक्स कैरी ने फिफ्टी जड़ी थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भी तेज बैटिंग देखने को मिली। इंग्लैंड के गेंदबाज मेहनत करते दिखे।

जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी खबर, इस टीम के खिलाफ सीरीज से करेंगे वापसी
तीसरे दिन के खेल का लाइव अपडेट आप यहां प्राप्त कर सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications