Ashes Series: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड एशेज सीरीज का शेड्यूल घोषित, 43 सालों से चली आ रही परंपरा तोड़ी
Ashes 2025-26 Schedule: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली आगामी एशेज सीरीज का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। साल 2025-26 में होने वाली इस अहम सीरीज के लिए एक बड़ी परंपरा को भी तोड़ दिया गया है। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की पुष्टि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की है।
43 सालोंस इ एशेज में पहला मैच जिस स्टेडियम में खेला जा रहा था, वह अब नहीं होगा। इस पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए कुछ नया किया गया है। एशेज सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले यह ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाता रहा है।

एशेज सीरीज को वर्ल्ड के बेस्ट आइकोनिक खेल इवेंट्स में से एक माना जाता है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीव्र स्पर्धा देखने को मिलती है। इस सीरीज में ब्रिस्बेन अब दूसरे टेस्ट मैच का गवाह बनेगा। यह मुकाबला दिन-रात का होगा। अगले साल नवंबर में यह सीरीज खेली जानी है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इवेंट्स और ऑपरेशंस के जनरल मैनेजर जोएल मॉरिशन ने कहा कि 2025-26 एशेज सीरीज को लेकर पहले से ही काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। हमें इस सीरीज का शेड्यूल घोषित करते हुए ख़ुशी हो रही है ताकि दुनिया भर के फैन्स इसमें शामिल हो पाए।
पहला टेस्ट मुकाबला 21 नवंबर 2025 से शुरू हो जाएगा। यह मैच पर्थ में होगा। इसके बाद अगला टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। यह मैच 4 दिसम्बर से शुरू होगा। सीरीज के पांच मुकाबले जनवरी 2026 तक समाप्त होंगे। एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में भी मुकाबले खेले जाएंगे। डेढ़ महीने तक फैन्स को रेड और पिंक बॉल क्रिकेट का मज़ा लेने का मौका मिलेगा।
एशेज 2025-26 का शेड्यूल (Ashes 2025-26 Schedule)
पहला टेस्ट: 21 नवंबर 2025- पर्थ
दूसरा टेस्ट: 4 दिसम्बर 2025- ब्रिस्बेन गाबा
तीसरा टेस्ट: 17 दिसम्बर 2025- एडिलेड ओवल
चौथा टेस्ट: 26 दिसम्बर 2025- मेलबर्न (बॉक्सिंग डे टेस्ट)
पांचवां टेस्ट: 4 जनवरी 2025- सिडनी क्रिकेट ग्राउंड












Click it and Unblock the Notifications