Ashes 2023: उस्मान ख्वाजा और एमसीसी मेंबर के बीच जमकर हुआ बवाल, सिक्योरिटी ने जैसे-तैसे किया बीच-बचाव

Ashes 2023: लॉर्ड्स में इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के दूसरे एशेज टेस्ट का पांचवां दिन मैदान से लेकर ड्रेसिंग रूम तक काफी विवादों से भरा रहा। लंच के बाद जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे, तभी उनकी मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के एक सदस्य के साथ तीखी नोकझोंक हो गई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, यह घटना लॉर्ड्स के लॉन्ग रूम में उस वक्त देखने को मिली, जब ख्वाजा अपनी ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्यों के साथ लंच के लिए जा रहे थे। तभी एक सदस्य ने ख्वाजा से कुछ कहा और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इस बहस के बाद ख्वाजा काफी नाखुश और चिढ़े हुए नजर आए। हालांकि, सिक्योरिटी ने बीच में आकर दोनों को अलग कर दिया।

usman khawaja

यह एकमात्र विवाद नहीं था जो दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन हुआ था। इससे पहले जॉनी बेयरस्टो के विवादास्पद आउट ने लॉर्ड्स के क्राउड को काफी आक्रोशित कर दिया था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पवेलियन लॉन्ग रूम में दर्शकों से भिड़ गए थे।

बेयरस्टो को तब आउट दिया गया जब उन्होंने कैमरन ग्रीन (Cameron Green) के एक बाउंसर को छोड़ दिया, जोकि सीधे विकेटकीपर एलेक्स कैरी (Alex Carey) के दस्तानों में जा पहुंची। इस बीच बेयरस्टो ने नॉन-स्ट्राइकर छोर पर बेन स्टोक्स के साथ बातचीत करने के लिए अपनी क्रीज छोड़ी ही थी, तभी एलेक्स कैरी ने गेंद को सीधे विकेट पर मार दिया इस दौरान कुछ देर के लिए भ्रम की स्थिति बनी रही। ओवर के अंत में बेयरस्टो को विश्वास हो गया था कि गेंद विकेट पर लग चुकी है।


ये भी पढ़ें- Ashes 2023: जॉनी बेयरस्टो के विवादित रन आउट पर जमकर मचा बवाल, लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगे नारे

हालांकि, अंपायरों ने फैसले को टीवी अंपायर माराइस इरास्मस के पास रिव्यू के लिए भेजा, जिन्होंने बेयरस्टो के स्टंपिंग आउट की पुष्टि कर दी। इस दौरान बेयरस्टो गुस्से में थे और लॉर्ड्स की भीड़ ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस दौरान कई मिनटों तक मैदान में शोर-शराबा होता रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+