Ashes 2023: विवादित स्टंपिग आउट में जॉनी बेयरस्टो और एलेक्स कैरी में रविचंद्रन अश्विन ने लिया किसका पक्ष

Ashes 2023 Stumping Controversy: एशेज 2023 सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पांचवे दिन के दौरान जिस तरह से ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने जॉनी बेयरस्टो को आउट किया, उसके बाद जिस प्रतिक्रिया का सबसे ज्यादा इंतजार था, वह रविचंद्रन अश्विन की थी।

भारत का स्टार ऑफ स्पिनर आईपीएल में जोस बटलर को नॉन स्ट्राइकर पर 'खेल भावना' के विपरीत रन आउट करने के लिए चर्चित रहे हैं। अब अश्विन ने एलेक्स कैरी का बचाव किया है।

 R Ashwin reacts on Jonny Bairstow stumping controversy

अश्विन ने ट्वीट करके कहा है कि, 'एक बात क्लियर समझ लेनी चाहिए। टेस्ट मैच में इतनी दूर से कोई कीपर तभी गेंद को स्टंप पर हिट करेगा, जब उसने या उसकी टीम ने बल्लेबाज द्वारा क्रीज छोड़ने का पैटर्न देख लिया हो, जैसा की जॉनी बेयरस्टो ने गेंद को छोड़ते हुए किया।

'हमें खेल भावना को लेकर खिलाड़ी की आलोचना करने की जगह उसकी चतुराई की तारीफ करनी चाहिए।'

इस बात पर सीनियर पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने अश्विन से सवाल पूछ लिया कि आप ऐसे आउट होते, तो कैसा लगता? ये असली टेस्ट है। दूसरों के साथ वही करो जो अपने साथ करना चाहिए।

इस पर अश्विन ने कहा कि, मैं इस तरह से आउट होने पर बहुत निराश होता, वास्तव में इस तरह आउट होने के कारण मैं अपने आप से बेहद ही निराश होता।

बता दें, यह मामला काफी बढ़ चुका है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के रिश्ते भी मामले की जद में आ गए हैं। ब्रिटिश पीएम ऋषि सनुक ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को खेल भावना के विपरीत बताया है। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा है कि उनको अपनी टीम पर गर्व है जो हमेशा जीतने के लिए खेलती है।

फिलहाल एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे हो गई है जो पिछले 22 साल में इंग्लैंड में एशेज में लीड लेने के मामले में उनका बेस्ट रिकॉर्ड है। तीसरा टेस्ट मैच गुरुवार को लीड्स में शुरू होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+