ENG vs AUS: एशेज सीरीज के बीच ऑस्ट्रेलिया को लग सकता है बड़ा झटका, तीसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं नाथन लियोन

Ashes 2023, 2nd Test, Day 3: लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच आज तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। इस बीचऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को दूसरे एशेज टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत से पहले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर बैसाखी के सहारे चलते देखा गया।

बैसाखी के सहारे मैदान में दाखिल होते नजर आए लियोन
लंदन में चल रहे टेस्ट के दूसरे दिन पिंडली में चोट (calf injury) लगने के बाद लियोन बैसाखी और कंधे पर बैग लेकर मैदान में दाखिल हुए। लॉर्ड्स में अंतिम सेशन में बेन डकेट का कैच लेने की कोशिश में नाथन लियोन को चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें अपना पैर पकड़े हुए देखा गया, इसके बाद तुरंत फिजियो को बुलाया गया।

 Nathan Lyon

सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो सकते हैं नाथन लियोन
ऑफ स्पिनर को चोट के बाद भयानक दर्द में देखा गया, जिसके बाद वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए। लियोन को मैदान से बाहर ले जाने में भी फिजियो द्वारा मदद की गई थी। शुक्रवार की सुबह तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले लियोन को मैदान पर थर्ड अंपायर माराइस इरास्मस के साथ बातचीत करते देखा गया।

नाथन लियोन की चोट पर स्टीव स्मिथ का बयान
पूर्व कप्तान और पहली पारी के शतकवीर स्टीव स्मिथ ने दूसरे दिन के खेल के बाद लियोन की चोट पर चिंताजनक जानकारी देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया को काफी समय तक ऑफ स्पिनर की सेवाएं न मिलने का खतरा है। स्मिथ ने कहा कि, 'हमें इस मैच में उनकी कमी खलेगी और काफी समय तक उनकी कमी खल सकती है। यह अच्छा नहीं हुआ। यह हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति होगी।'

तीसरे टेस्ट में हिस्सा लेने की संभावना नहीं
चोटिल होने के बाद लियोन शुक्रवार को अपने बाकी साथियों के साथ मैदान में उतरे तो वह अपने घायल दाहिने पैर पर कोई वजन नहीं डाल पा रहे थे। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि ऑफ स्पिनर के दूसरे टेस्ट के पूरा होने के 3 दिन बाद 6 जुलाई से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में हिस्सा लेने की संभावना नहीं है। हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि चोट कितनी गंभीर है और वह लियोन को कितने समय तक बाहर रखेंगे।

लियोन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में लगातार 100 मैच खेलने वाले पहले गेंदबाज और केवल 6वें क्रिकेटर बन चुके हैं। ऑफ स्पिनर ने पहले दिन जैक क्रॉली का विकेट लिया, जिससे ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के लिए 91 रन की साझेदारी तोड़ने में मदद मिली।

ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ के 32वें शतक की मदद से अपनी पहली पारी में 416 रन बनाए, जिसके बाद इंग्लैंड ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 4 विकेट पर 278 रन बना लिए हैं और वह अभी भी 138 रन से पीछे है। फिलहाल, तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+