Ashes 2023: 15 ओवर बाउंसर के फेंकने भारी पड़े, गेंदबाज ने किया खुलासा, कैसे ऐंठ गई कमर

Ashes 2023: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन ने इस बात का खुलासा किया है कि लीड्स में हुए तीसरे एशेज टेस्ट मैच के दौरान बॉलिंग वर्क लोड के चलते उनकी कमर में ऐंठन आ गई जिसे आमतौर पर स्पाज्म कह देते हैं।

रॉबिंसन टेस्ट मैच के पहले दिन 11.2 ओवर ही फेकने में कामयाब रहे थे और उसके बाद ड्रेसिंग रूम लौट गए। 29 साल के तेज गेंदबाज को अब अगले मैच में जगह मिलने की उम्मीद है।

Ashes 2023: England pacer Ollie Robinson

रॉबिन्सन को इंग्लैंड के लिए खेलते हुए अभी तक काफी सफलता मिली है। विजडन को लिखे अपने कॉलम में इस बॉलर ने स्वीकार किया है कि लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में उन्होंने 2 पारियों में 50.4 ओवर फेंके। उनकी बॉलिंग का वर्क लोड काफी ज्यादा था।

रॉबिंसन लिखते हैं कि पहले दिन कमर में मोच आना झुंझलाने वाली बात थी। मैं गेंदबाजी करने की ओर देख रहा था और बढ़िया बॉलिंग हो रही थी। लेकिन ये सब चीजें भी हो जाती है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम की मेडिकल टीम ने रॉबिंसन के बिजी शेड्यूल को इसका कारण बताया है। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में उन्होंने 15 ओवर बाउंसर के फेंके थे।

रॉबिंसन इस बारे में लिखते हैं, "मेडिकल टीम का कहना है कि मैंने लगातार दो टेस्ट मैच खेले हैं। इस वजह से यह चीजें हुई है। लॉर्ड्स में 15 ओवर बाउंसर के फेंकना भी काफी ज्यादा था। तो कई बार चीजें हो जाती है लेकिन वह उतनी तेजी से चली भी जाती हैं। मैं मैनचेस्टर टेस्ट मैच के लिए 100% फिट हूं।"

ये भी पढ़ें- 20 जुलाई को अपना 500वां इंटरनेशनल मैच खेलेंगे कोहली, 499 मैचों में नाम है सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड

इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट मैच में जीत के साथ अपनी वापसी की है और वे अभी भी सीरीज में 1-2 से पीछे हैं। चौथा टेस्ट मैच 19 जुलाई को शुरू होने जा रहा है। इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट मैच में मार्क वुड और क्रिस वोक्स को लेकर काफी अच्छे बदलाव किए थे क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों ने इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका अदा की थी।

रॉबिंसन अपनी कमर की स्थिति के बारे में बताते हुए आगे लिखते हैं, "मैंने कुछ एक्यूपंक्चर कराएं हैं, थोड़ा बहुत ट्रीटमेंट लिया है और उसके बाद में ठीक महसूस कर रहा था। अगर टेस्ट मैच के तीसरे दिन गेंदबाजी की जरूरत पड़ती तो मैं तैयार था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+