20 जुलाई को अपना 500वां इंटरनेशनल मैच खेलेंगे कोहली, 499 मैचों में नाम है सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड
IND vs WI Virat Kohli: भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान विराट कोहली 20 जुलाई को अपने इंटरनेशनल क्रिकेट का 500 वां मैच खेल रहे होंगे। विराट कोहली ने अपनी क्रिकेट यात्रा में तीनों फॉर्मेट में भारत के मॉडर्न ग्रेटेस्ट बैट्समैन के टैग को हासिल किया है।
विराट कोहली अपनी कप्तानी में भारत को टेस्ट क्रिकेट की नई ऊंचाइयों पर भी ले गए; लेकिन एक दौर ऐसा भी आया, जब कप्तानी छोड़ने के दौरान उन्हें फॉर्म में गंभीर गिरावट का सामना भी करना पड़ा।

चैंपियन खिलाड़ी वापसी के लिए जाने जाते हैं और विराट ने बताया कि क्यों वे इतने बड़े कद के बल्लेबाज माने जाते हैं। विराट ने तमाम तरह की बाधाओं से खुद को मुक्त करने के बाद एक शानदार वापसी की।
विराट कोहली इस साल भारत के सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वनडे क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। आईपीएल में विराट कोहली ने बतौर भारतीय खिलाड़ी दूसरे सर्वाधिक रन बनाए हैं।
कुल मिलाकर एक बार फिर से 34 साल की उम्र में विराट का बल्ला गरज रहा है। विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टेस्ट दौरे पर डोमिनिका के विंडसर पार्क में एक बढ़िया अर्धशतकीय पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें- World Cup से पहले टीम इंडिया के लिए 3 बड़ी खुशखबरी, बुमराह और ये दो खिलाड़ी मैदान पर लौटने को तैयार
विराट अभी तक खेले गए चार सौ 99 मैचों में 25461 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 53.48 रहा है और किसी भी खिलाड़ी ने अपने शुरुआती 499 मुकाबलों में इतने रन नहीं बनाए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट के नाम 75 शतक हैं और 131 अर्धशतक है।
इसके साथ ही विराट कोहली पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के 499 इंटरनेशनल मैच खेलने के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे। भारत की ओर से राहुल द्रविड़ ने 509 महेंद्र सिंह धोनी ने 538 और सचिन तेंदुलकर ने सर्वाधिक 664 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।












Click it and Unblock the Notifications