Ashes 2023: बेन स्टोक्स ने किया पहली पारी को घोषित करने के फैसले का बचाव, अब आगे क्या करने वाले हैं अंग्रेज

Ashes 2023: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने एजबेस्टन टेस्ट मैच की अप्रत्याशित हार के बाद अपने उस फैसले का बचाव किया है, जिसमें उन्होंने पहली पारी के दौरान 8 विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड की पारी को घोषित कर दिया था।

ये पहला ही दिन था और जो रूट एक शानदार शतक बनाकर क्रीज पर थे, लेकिन 78 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाकर बेन स्टोक्स ने पारी को घोषित कर दिया।

Ashes 2023: Ben Stokes

स्टोक्स इसके बचाव में कहते हैं कि, मैं कप्तान हूं और मैंने ऑस्ट्रेलिया को दबाव में लाने का एक मौका देखकर यह फैसला किया था। कोई भी ओपनिंग बल्लेबाज दिन का खेल खत्म होने से 20 मिनट पहले आना पसंद नहीं करता।

स्टोक्स द्वारा पारी को घोषित करने के बाद ऑस्ट्रेलिया को पहले दिन उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर की जोड़ी को उतारना पड़ा था, लेकिन उन चार ओवरों में इंग्लिश गेंदबाज उनके विकेट नहीं ले पाए थे।

बेन स्टोक्स अपने हर फैसले का बचाव करते हुए कहते हैं कि, जो हो चुका है, वह बीत चुका है। मैं उस स्थिति पर बात नहीं करना चाहता, कि ऐसा होता तो वैसा होता, वैसा होता तो ऐसा होता। कौन जानता है तब हमें इतना रोचक मैच देखने के लिए मिलता या नहीं!

बेन स्टोक्स की नीतियां बहुत गलत नहीं थी क्योंकि 5वें दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम एक आसान जीत की ओर बढ़ ही रही थी, पर उनके सामने पैट कमिंस और नाथन लियोन की 55 रनों की अटूट साझेदारी आ गई।

इस साझेदारी के चलते आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने 227 रनों पर 8 विकेट गिरने के बावजूद 281 रनों के टारगेट को चेज कर लिया और अंग्रेजों को 2 विकेट से मात दी। बेन स्टोक्स कहते हैं कि, पांचों दिन बहुत सारी चीजें होती रही। सच यह है कि मैच का नतीजा किसी भी और जा सकता था।

लेकिन, इंग्लैंड की टीम आने वाले 4 मैचों में भी यही अप्रोच दिखाने वाली है, जिसके लिए वह जाने जाती है। स्टोक्स का कहना है कि, वह अपनी टीम के खेलने के स्टाइल पर फोकस करना चाहते हैं और यह नहीं देखना चाहते कि विपक्षी टीम क्या कर रही है। अभी भी चार मैच बाकी है, काफी क्रिकेट खेला जाना है और हमारा फोकस इसी पर है।

एशेज का दूसरा टेस्ट मैच 28 जून को लॉर्ड्स में शुरू होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के पास 1-0 से अहम बढ़त है, और उन्होंने तीसरी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल में अपने पहले अंक ले लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+