World Cup: भारत-पाक महामुकाबले की तारीख में बदलाव, जानिए अब क्या होगा टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
IND vs PAK World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी हो चुका है। इस साल भारत में होने वाले इस टूर्नामेंट का पहला मैच 5 अक्टूबर को होगा। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होगा।
वर्ल्ड कप का सबसे रोमांचक मैच भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला है। पहले यह महामुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होने था। मगर अब सूत्रों का कहना है कि इस मैच की तारीख में परिवर्तन हुआ है।

माना जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान मैच को 14 अक्टूबर को ही खेला जाएगा। साथ ही, वर्ल्ड कप के कुछ मैचों के शेड्यूल में भी परिवर्तन संभव है। इन सभी बदलावों का ऐलान आज (31 जुलाई) हो सकता है। यह सारा बदलाव नवरात्रि त्योहार के कारण किया जा रहा है।
15 अक्टूबर को नवरात्रि त्योहार का पहला दिन आ रहा है। ICC (International Cricket Council) की तरफ से 31 जुलाई को इसकी पुष्टि हो सकती है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने हाल ही में यह बताया है कि इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का कार्यक्रम में परिवर्तन हो सकता है।
उन्होंने कहा है कि इसका ऐलान जल्द ही किया जाएगा। जय शाह ने बताया कि 2-3 सदस्य बोर्ड ने वर्ल्ड कप के कुछ मैचों की तारीख में बदलाव करने का सुझाव दिया है। खासकर, यह सिर्फ पाकिस्तान से होने वाले मुकाबले के लिए नहीं है।
15 अक्टूबर को पहला नवरात्र
क्योंकि, 15 अक्टूबर को पहला नवरात्र मनाया जाएगा। सुरक्षा संस्थाओं ने BCCI को समझाया है कि त्यौहार की वजह से मैच की तारीख में बदलाव होना चाहिए। एक सूत्र से पता चला है कि सुरक्षा एंजेसियो ने जो कुछ चिताएं जताई है, उसके हिसाब से परिस्थिति पर विचार करना होगा, और फौरन फैसला करना होगा।
ध्यान वाली बात ये भी है कि, वर्ल्ड कप के दौरान सिर्फ नवरात्रि ही नहीं, बल्कि दीपावली और दशहरा जैसे बड़े हिंदू पर्व भी आने वाले हैं। ऐसे में बीसीसीआई को मैच करवाने के लिए फिर से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। सबसे बड़ी चिंता सुरक्षा तैयारियों की ही होती है।
ये भी पढ़ें- Nohaila Benzina: कैसे मोरक्को की डिफेंडर ने हिजाब पहनकर फीफा वर्ल्ड कप में रचा इतिहास
ऐसे में जब भारतीय क्रिकेट टीम को अगले कुछ महीनों में कई महत्वपूर्ण मुकाबलों का सामना करना है तो इसके लिए टीम इंडिया का नया संभावित शेड्यूल इस प्रकार है-
भारतीय टीम का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ चेन्नई में होगा। इसके बाद, 11 अक्टूबर को दिल्ली में अफगानिस्तान के साथ मैच होगा। 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला है।
19 अक्टूबर को पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ मैच होगा। 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच होगा। फिर 29 अक्टूबर को लखनऊ में इंग्लैंड, 2 नवंबर को मुंबई में नीदरलैंड्स, 5 नवंबर को कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच होगा। अंतिम लीग मैच 11 नवंबर को बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ होगा।












Click it and Unblock the Notifications