Ashes 2023: एशेज को लेकर ब्रिटिश और ऑस्ट्रेलियाई पीएम फिर आमने-सामने, एक दूसरे को दिया मजेदार जवाब
Australia PM pokes fun at Rishi Sunak: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। 19 जुलाई से शुरू होने वाले इस टेस्ट मैच को जीतना दोनों टीमों के लिए बेहद जरूरी है। इंग्लैंड की टीम चौथा टेस्ट जीतकर सीरीज बराबरी पर लाना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की कोशिश सीरीज अपने नाम करने की होगी।
मैदान पर देखने को मिली तकरार: एशेज सीरीज में अक्सर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तकरार देखने को मिलती रही है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। खासतौर पर दूसरे मुकाबले के पांचवें दिन कुछ ऐसी घटना घटी, जिस पर बहस आज भी जारी है। इतना ही नहीं दोनों देशों के प्रधानमंत्री भी इस मामले में हस्तक्षेप करते नजर आए थे।

एक-दूसरे को दिखाया बैनर: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस औऱ ऋषि सुनक नाटो शिखर सम्मेलन के मौके पर एक-दूसरे से मिले। इस दौरान दोनों के हाथों में एशेज सीरीज के कुछ तस्वीरों के बैनर भी थे। दोनों ने मजाकिया अंदाज में यह बैनर एक-दूसरे को दिखाने का काम किया। कुछ दिन पहले ही ऋषि सुनक और एंथनी अल्बनीज ने एक-दूसरे के खिलाफ तीखी टिप्पणी की थी।
मीडिया के सामने पेश की तस्वीरें: दोनों देशों के पीएम ने अब एक-दूसरे को मैच से जुड़ी तस्वीरों को दिखाया है। अल्बनीज ने फोटो खिंचवाते समय '2-1' स्कोरलाइन दिखाया। इसके जवाब में सुनक ने रविवार को हेडिंग्ले में इंग्लैंड की जीत की तस्वीर दिखाई, इस तस्वीर में इंग्लैंड के खिलाड़ी जीत का जश्न मनाते दिखाई पड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
ऐसा रहा है एशेज का सफर: एशेज 2023 में अब तक कुल तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। सीरीज के शुरुआत दो मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीता थे। पहला मैच 2 विकेट से अपने नाम किया था, जबकि दूसरे टेस्ट में 43 रनों से इंग्लैंड को मात दी थी। दूसरे मैच में जॉनी बेयरस्टो के रन आउट के बाद बड़ा विवाद पैदा हो गया था। इसके बाद इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट में वापसी की और 3 विकेट से जीत दर्ज की। ऐसे में इन दोनों देशों के बीच होने वाला चौथा टेस्ट मैच बेहद रोमांचक हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications