Ashes 2023: दूसरे टेस्ट मैच में पांचों दिन कैसा रहेगा लॉर्ड्स में मौसम का हाल, कब-कब बारिश बिगाड़ेगी खेल
Ashes 2023 2nd Test Lords Five Day Weather: इंग्लैंड क्रिकेट टीम एशेज 2023 में 28 जून को लॉर्ड्स के क्रिकेट मैदान पर लंदन में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने जा रही है। यह मौजूदा एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच है।
पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2 विकेट से जीत हासिल की थी और यह मुकाबला एजबेस्टन में हुआ था। एजबेस्टन में हुए मैच में पांचवें दिन बारिश ने भरपूर ड्रामा किया था और एक पूरा सेशन धुल गया था। अब बारिश लॉर्ड्स में क्या खेल करने जा रही है?

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच का यह मुकाबला 28 जून को शुरू होने जा रहा है, जहां बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है। मैच के समय केवल 7% ही बारिश की संभावना है, लेकिन आसमान बादलों से ढका रहेगा और बुधवार रात को बारिश होने की उम्मीद है, जो कल यानी 29 जून को दोपहर 2 बजे तक रुक-रुककर होती रह सकती है।
यानी कल बारिश के चलते खेल बीच-बीच में रुक सकता है। 29 जून की शाम में भी हल्की हल्की बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार यानी 30 जून की सुबह सूरज निकला रहेगा। दोपहर तक आते-आते बादल छाने लगेंगे और शाम तक कंडीशन ओवरकास्ट हो जाएगी, जो पूरी रात ऐसी ही रहेगी लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें- क्या होगा, अगर पाकिस्तान ने कर दिया भारत में वर्ल्ड कप 2023 खेलने से इंकार?
एशेज के इस मुकाबले में 1 जुलाई यानी शनिवार को फुल्की बारिश के चांस है। जिसके चलते मैच कुछ समय के लिए रुक सकता है, लेकिन इतनी भारी बरसात की संभावना नहीं नहीं है। रविवार 2 जुलाई इस मैच का अंतिम दिन रहेगा जहां धूप निकली रहेगी और मैच पर बारिश का कोई साया नहीं है।
कुल मिलाकर एशेज का ये टेस्ट मैच बारिश से बीच-बीच में कुछ देर के लिए रुक सकता है, लेकिन मौसम के द्वारा निर्णायक भूमिका निभाने की उम्मीद नहीं है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications