मुंबई इंडियंस में ही बने रहेंगे अर्जुन तेंदुलकर, पिछले साल चोट की वजह से हो गए थे लीग से बाहर

नई दिल्ली, फरवरी 13। IPL Auction 2022 के दूसरे दिन महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का भी नाम नीलामी में आ गया और मुंबई इंडियंस ने ही अर्जुन को अपने साथ जोड़ लिया है। मुंबई ने अर्जुन को 30 लाख रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था। मुंबई के अलावा अर्जुन के लिए गुजरात टाइटंस ने एक ही बोला लगाई थी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को खरीदने में मुंबई ने बहुत जल्दी दिखाई और 30 लाख में उन्हें खरीद लिया।

Arjun tendulkar

पिछले साल भी मुंबई की टीम में थे अर्जुन

आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर को पिछले साल भी मुंबई ने अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन वो एक भी मैच नहीं खेले थे, बल्कि वो चोटिल होने की वजह से लीग से बाहर हो गए थे। लीग से बाहर होने से पहले अर्जुन ने मुंबई के खिलाड़ियों के लिए नेट्स में खूब गेंदबाजी की थी।

इस बार अर्जुन का हो सकता है डेब्यू

आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर 22 साल के हैं और उन्होंने अभी तक मुंबई स्टेट टीम के लिए 2 टी20 मैच खेले हैं। इसके अलावा वो मुंबई की रणजी टीम का भी हिस्सा हैं। माना जा रहा है कि अर्जुन इस साल आईपीएल में जरूर मुंबई इंडियंस से डेब्यू कर सकते हैं।

अर्जुन के पिता सचिन तेंदुलकर हैं मुंबई इंडियंस के मेंटॉर

आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर से पहले उनके पिता सचिन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस का ही हिस्सा रहे हैं। लंबे समय तक सचिन ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी। सचिन ने 2008 से लेकर 2013 तक मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 78 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 34.84 की औसत से 2334 रन बनाए थे। सचिन तेंदुलकर अभी भी मुंबई इंडियंस के मेंटॉर बने हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+