Sara Tendulkar ने सरेआम इमशोनल होकर आखिर किसे कहा- LOVE U? वजह जान फैंस का भी भर आया दिल!
Sara Tendulkar Emotional Message: आईपीएल 2026 के लिए रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। मुंबई इंडियंस ने अपने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। यही वजह है कि मुंबई के पर्स में सबसे कम 2.75 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। रिटेंशन डेडलाइन से पहले दो अहम ट्रेड हुए थे, जिन्होंने क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस (MI) से लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में ट्रेड किया गया है।
नई टीम के लिए खेलेंगे अर्जुन तेंदुलकर (Sara Tendulkar Emotional Message)
वहीं मुंबई इंडियंस ने लेग-स्पिनर मयंक मारकंडे को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से वापस अपनी टीम में शामिल कर लिया है। अर्जुन तेंदुलकर को साल 2021 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा था और 2023 में अपना IPL डेब्यू किया। अर्जुन अब 30 लाख की अपनी मौजूदा कीमत पर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे। अर्जुन ने अब तक 5 IPL मैचों में 3 विकेट लिए हैं, जिसमें उनकी इकोनॉमी दर 9.37 रही है।

अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर लिखी ये बात
ट्रेड के बाद अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस को धन्यवाद देते हुए लिखा कि यादों के लिए धन्यवाद। यह जर्सी पहनना और टीम का हिस्सा बनना सम्मान की बात थी। लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होने का इंतजार नहीं कर सकता, जल्द ही मिलते हैं। इसके बाद उनकी बहन सारा तेंदुलकर ने भी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मुंबई इंडियंस ने भी अर्जुन को शुभकामनाएं दीं।
सारा ने सोशल मीडिया पर लिखा- Love UUU
फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि मुंबई इंडियंस परिवार के एक अहम सदस्य होने के लिए धन्यवाद, अर्जुन। मुंबई में हर कोई आपको लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ आपकी यात्रा के अगले अध्याय के लिए शुभकामनाएं देता है। सारा के लिए भी अर्जुन का दूसरी फ्रेंचाइजी में जाना भावुक करने वाला था. इन्हीं भावनाओं का इजहार उन्होंने कमेंट में किया और लिखा- 'Love UUU'।
मयंक मारकंडे की घर वापसी
एक अलग ट्रेड में लेग-स्पिनर मयंक मारकंडे ने एक बार फिर मुंबई इंडियंस का दामन थाम लिया है। मयंक को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से ट्रेड किया गया है और वह अपनी मौजूदा कीमत 30 लाख पर MI में शामिल होंगे। बीसीसीआई (BCCI) ने एक बयान में पुष्टि की कि मयंक मारकंडे सफल ट्रेड के बाद अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में लौटेंगे। उन्होंने अपने IPL करियर की शुरुआत 2018 में MI के साथ की थी और 2019 और 2022 में भी टीम का प्रतिनिधित्व किया।
बीच में वह राजस्थान रॉयल्स (2021) और सनराइजर्स हैदराबाद (2023 और 2024) के लिए भी खेले। अपने 37 IPL मैचों के करियर में, मयंक मारकंडे ने 37 विकेट लिए हैं। मुंबई इंडियंस के लिए उनका यह लौटना टीम की स्पिन गेंदबाजी इकाई को मजबूती देगा।












Click it and Unblock the Notifications