'तुम लड़कों के चक्कर में मत पड़ जाना', आखिर DHONI ने इस खूबसूरत हसीना को ऐसा क्यों कहा?

IPL 2024, MS DHONI: चेन्नई सुपर किंग्स को अपने होम ग्राउंड यानी कि चेपॉक स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई का अगला मुकाबला एक बार फिर से पंजाब किंग्स के साथ होना है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी धर्मशाला पहुंच गए हैं। धर्मशाला आने के बाद महेंद्र सिंह धोनी की भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

धोनी को लेकर बोली अनुष्का

बॉलीवुड में बेहद कम उम्र में ही ऊंचाई की बुलंदी छूने वाली एक्ट्रेस अनुष्का सेन अक्सर धोनी को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। महेंद्र सिंह धोनी और अनुष्का सेन ने एक साथ मिलकर कई विज्ञापन शूट किए थे। करीब 14-15 ऐड में महेंद्र सिंह धोनी और अनुष्का सेन एक साथ हिस्सा ले चुके हैं।

Anushka Sen 1

धोनी को रहती थी अनुष्का की फिक्र

अनुष्का सेन की उम्र जब महज 7 साल की थी तब महेंद्र सिंह धोनी ने उनके साथ कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम किया था। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी और अनुष्का सेन के बीच काफी बातचीत हुआ करती थी। इसका खुलासा अनुष्का सेन ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि जब महेंद्र सिंह धोनी के साथ वह विज्ञापन की शूटिंग किया करती थी तो उस दौरान धोनी उनसे स्कूल और पढ़ाई के बारे में पूछा करते थे।

धोनी से मिली थी ये सलाह

अनुष्का सेन ने धोनी को लेकर कहा कि एक बार महेंद्र सिंह धोनी ने उनसे कहा था कि तुम में जो एनर्जी है उसे किसी लड़के पर वेस्ट मत करना। तुम अगर किसी को डेट कर रही हो तो सावधान रहो। अनुष्का सेन ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी मेरे लिए बेस्ट रिलेशनशिप गुरु हैं। उन्होंने मुझे यह भी कहा कि लड़कों के चक्कर में परेशान मत होना। टैटू मत कराना क्योंकि जब तुम 25 साल की हो जाओगी जब तुम्हें पसंद नहीं आएगा तो फिर तुम कुछ नहीं कर सकती।

धोनी को मानती हैं चाचा

अनुष्का सेन ने आगे कहा कि धोनी जब भी उनसे मिलते हैं तो उन्हें अपने बच्ची की तरह ट्रीट करते हैं। इस वजह से वह भी धोनी को अपना चाचा मानती है। बता दें कि अनुष्का सेन ने टीवी पर कई बड़े सीरियल में काम किया है। बालवीर, झांसी की रानी और खतरों के खिलाड़ी जैसे टीवी शो में वह नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+