‘Iron Lady’ है अनुष्का, कोहली भी ‘स्टील’ से कम नहीं.. जानिए क्यों शोएब अख्तर ने कही ऐसी बात

नई दिल्ली, 10 सितंबर: एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ ढाई साल से चले आ रहे शतक के सूखे को खत्म करने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) आज कल खूब चर्चा में बने हुए हैं। ना सिर्फ कोहली बल्कि उनकी पत्नी और बॉलीवुड हीरोइन अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है। ऐसा हो भी क्यों ना.. किंग कोहली ने लंबे अर्से बाद लगाया अपना 71वां इंटरनेशनल शतक अनुष्का को जो समर्पित किया है।

'मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं..', KING KOHLI के शतक के बाद इमोशनल हुई अनुष्का, इस तरह लुटाया प्यार

अनुष्का को लेकर क्या बोले थे कोहली?

अनुष्का को लेकर क्या बोले थे कोहली?

71वां शतक लगाने के बाद विराट ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा था, ''आप मुझे यहां खड़े देखते हैं क्योंकि एक व्यक्ति ने मेरे लिए चीजों को दृष्टिकोण में रखा है वो अनुष्का है। यह शतक उनके लिए और हमारी छोटी बेटी वामिका के लिए भी है। जब आपके पास कोई होता है जो चीजों को समझते हुए बातचीत कर रहा होता है, तो यह अच्छा रहता है। अनुष्का यही कर रही है। जब मैं वापस आया तो मैं हताश नहीं था। छह सप्ताह की छुट्टी के बाद मैं तरोताजा हो गया। मुझे एहसास था कि मैं कितना थका हुआ था। प्रतिस्पर्धा इसकी अनुमति नहीं देती है, लेकिन इस ब्रेक ने मुझे फिर से खेल का आनंद लेने की अनुमति दी।''

Recommended Video

    Asia Cup 2022: Virat Kohli के शतक पर Pakistan के Players ने दी बधाई | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    इस बयान के अख्तर भी हुए दीवाने

    इस बयान के अख्तर भी हुए दीवाने

    विराट कोहली ने सरेआम अपनी पत्नी को अपने शतक का श्रेय दिया, जिसके लिए दुनिया भर में उनकी काफी तारीफ हुई। इतना ही नहीं पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) भी इस बयान के बाद कोहली और अनुष्का का तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। अख्तर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर इस पावरफुल कपल को बधाई दी।

    रावलपिंडी एक्सप्रेस ने दिया बड़ा बयान

    रावलपिंडी एक्सप्रेस ने दिया बड़ा बयान

    अपने शतक का क्रेडिट अपनी पत्नी को देने के लिए शोएब अख्तर ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ की है। अपने यू-ट्यूब चैनल पर अख्तर ने कहा, "वो अपनी बेगम के बारे में बात कर रहे थे। अनुष्का शर्मा को मेरा सलाम। शानदार, आप एक आयरन लेडी हैं और वह आदमी (विराट कोहली) तो स्टील से बना है।"

    विराट की भी हुई तारीफ

    विराट की भी हुई तारीफ

    अख्तर ने आगे कोहली की तारीफ करते हुए कहा, ''विराट आपको बधाई। आप शानदार तरीके से दबाव का सामना करते हैं। लगातार आगे बढ़ते रहिए और आप बहुत अच्छे इंसान हैं। आप हमेशा सच का साथ देते हैं और इसी वजह से अंत में आपके साथ कुछ गलत नहीं होगा। याद रखिएगा। अगले 29 शतक आपको मानसिक रूप से खत्म कर देंगे, लेकिन आप हमेशा क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान खिलाड़ी के रूप में याद किए जाएंगे।''

    71 शतक लगा चुके हैं कोहली

    71 शतक लगा चुके हैं कोहली

    विराट कोहली अपने 14 साल के इंटरनेशनल करियर में कुल 71 शतक जड़ चुके हैं। उनसे आगे सबसे ज्यादा शतकों के मामले में सिर्फ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (100) का नाम आता है। 33 वर्षीय कोहली ने 102 टेस्ट मैचों में 27, 262 वनडे मैचों में 43 और 104 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में एक शतक जड़ा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+