IND vs ENG: 'भारत 4-1 से जीतेगा...,' इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर पूर्व दिग्गज ने किया बड़ा दावा
India vs England, 1st Test: टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में आज इंग्लैंड से भिड़ रही है। पहला टेस्ट मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है, जहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। सीरीज से पहले पूर्व दिग्गज अनिल कुंबले ने शुरुआती टेस्ट के लिए इंग्लैंड के गेंदबाजी अटैक को 'अत्यधिक अनुभवहीन' करार दिया है।
पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड के कप्तान को सही मिश्रण ढूंढने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन कुंबले ने कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि मेहमान टीम किस तरह से गेंदबाजी करती है।

कुंबले ने एक बातचीत के दौरान पीटीआई के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, 'यह सब इस बात पर निर्भर करेगा कि जैक लीच स्पिन अटैक का नेतृत्व कैसे करते हैं। तीन स्पिनरों, निश्चित रूप से अंग्रेजी मैनेजमेंट ने पिच को देखा है और उनका मानना है कि यह टर्न लेगी।'
बेन स्टोक्स के प्रदर्शन पर रहेगी नजर
उन्होंने कहा कि, 'उन्होंने बेन फॉक्स को शामिल किया, जिसका मतलब है कि टीम सिर्फ एक तेज गेंदबाज के साथ होगी। हमें नहीं पता कि बेन स्टोक्स कितनी गेंदबाजी करेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि वे कैसा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन यह गेंदबाजी लाइन अप काफी कम अनुभवी है।' कुंबले ने कहा कि हार्टले और अहमद जैसे खिलाड़ियों के लिए सीरीज चुनौतीपूर्ण होगी।'
उन्होंने कहा कि, 'युवा स्पिनरों विशेषकर रेहान और हार्टले के लिए इस भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप पर दबाव बनाना एक बड़ी चुनौती होगी।' उन्होंने कहा कि, 'इस अर्थ में उस लाइनअप में सिर्फ एक तेज गेंदबाज के साथ, यह देखना दिलचस्प होगा कि वे कैसे आगे बढ़ते हैं।
कुंबले ने कहा कि, 'मैं भविष्यवाणी नहीं कर सकता, लेकिन मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि सीरीज भारत की झोली में जाएगी। मैं भारत को चार और इंग्लैंड को एक जीत दर्ज करते हुए देखता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications