Andre Russell Farewell: आखिरी बार वेस्टइंडीज की जर्सी में उतरे आंद्रे रसेल, फैंस की आंखें नम कर गया ये फेयरवेल

जमैका के सबीना पार्क में दर्शक क्रिकेट के एक खास लम्हे के गवाह बने। वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) आखिरी बार वेस्टइंडीज की जर्सी में मैदान पर उतरे। इस भावुक मौके पर वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर (Guard Of Honour) दिया, जिससे यह विदाई और भी खास बन गई।

37 वर्षीय रसेल ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि यह मुकाबला उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच होगा। दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम के इस दिग्गज ने 86 मैचों में 1122 रन बनाए, वो भी 163 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट के साथ। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी अपना योगदान देते हुए 61 विकेट अपने नाम किए।

andre russell farewell

मैच से पहले रसेल ने भावुक होकर क्या कहा?
मैच से पहले रसेल ने भावुक होकर कहा था कि शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए क्या मायने रखता है। यह मेरे जीवन की सबसे गौरवपूर्ण उपलब्धियों में से एक है। जब मैं बच्चा था, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यहां तक पहुंचूंगा, लेकिन अब जब मैं पीछे देखता हूं, तो मुझे गर्व है कि मैंने मैरून जर्सी में एक छाप छोड़ी है।'

उन्होंने आगे कहा कि अपने घर, अपने लोगों और अपनों के बीच यह आखिरी मैच खेलना उनके लिए एकदम परफेक्ट विदाई है।

एक धमाकेदार विदाई पारी
रसेल ने अपने आखिरी मैच को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब वेस्टइंडीज 98 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में था। तब रसेल ने आते ही मुकाबले की दिशा बदल दी। उन्होंने मात्र 15 गेंदों में 36 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें दो चौके और चार गगनचुंबी छक्के शामिल थे। हालांकि 17वें ओवर में एलिस ने उन्हें आउट कर दिया, लेकिन तब तक रसेल वेस्टइंडीज को 172 के मजबूत स्कोर तक पहुंचा चुके थे।

एक नई शुरुआत की उम्मीद
रसेल ने अपने खेल से न सिर्फ स्कोरबोर्ड पर रन जोड़े, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए एक मिसाल भी कायम की। उन्होंने कहा कि वे अगली पीढ़ी को प्रेरित करना चाहते हैं और यही सोचकर वे मैदान से विदा हो रहे हैं।

आंद्रे रसेल का क्रिकेट करियर
आंद्रे रसेल (Andre Russell) को टेस्ट क्रिकेट में भले ही ज्यादा मौका नहीं मिला-सिर्फ 1 मैच में 2 रन और 1 विकेट- लेकिन जब बात वनडे और टी20 क्रिकेट की आती है, तो रसेल किसी भी टीम की बैटिंग और बॉलिंग दोनों की बैलेंसिंग पावर बन जाते हैं।

रसेल का वनडे क्रिकेट करियर
वनडे में उन्होंने 56 मैचों में 1034 रन बनाए हैं और 70 विकेट झटके हैं, वहीं टी20 इंटरनेशनल में 86 मुकाबलों में 1122 रन और 61 विकेट उनके नाम हैं।

रसेल का IPL करियर
आईपीएल की बात करें तो रसेल का करियर किसी सुपरस्टार से कम नहीं रहा। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेले गए 139 मुकाबलों में उन्होंने 2651 रन बनाए हैं, जिसमें 223 छक्के शामिल हैं- जो उनकी पावर-हिटिंग का सबूत है। गेंद से भी उन्होंने 123 विकेट चटकाए हैं, जिसमें एक बार 5 विकेट हॉल (5/15) भी शामिल है। उनका IPL स्ट्राइक रेट 174.18 है, जो उन्हें लीग के सबसे खतरनाक फिनिशर में से एक बनाता है।

ये भी पढ़िए- Andre Russell Net Worth: महल जैसे घर और करोड़ों की कमाई! आंद्रे रसेल जीते हैं बादशाहों वाली जिंदगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+