KL Rahul नहीं करेंगे LSG की कप्तानी? संजीव गोयनका ने सरेआम लगाई थी फटकार, अब हुआ सबसे बड़ा खुलासा
Amit Mishra's Shocking Interview: लखनऊ सुपरजायंट्स आईपीएल 2025 के लिए केएल राहुल को रिटेन नहीं कर सकती है। भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल करीब छह महीने से टीम इंडिया से बाहर हैं। भारत की तरफ से उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। आईपीएल 2024 के दौरान उन्होंने लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी की, लेकिन टीम प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही।
राहुल का वीडियो हुआ था वायरल
सनराइजर्स हैदराबाद से मिली 10 विकेट से शर्मनाक हार के बाद एक वीडियो सामने आया था जिसमें टीम के मालिक संजीव गोयनका केएल राहुल को डांटते नजर आए। इस बात को लेकर अटकलें लगाई जाने लगीं कि क्या केएल राहुल आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान बने रहेंगे। लेकिन अब इस पर सबसे बड़ा खुलासा लखनऊ के खिलाड़ी ने ही कर दिया है।

राहुल को लेकर बोले मिश्रा
लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेल चुके अमित मिश्रा ने हाल ही में राहुल की कप्तानी पर अपनी राय रखी। मिश्रा ने कहा कि टीम अगले सीजन के लिए नए कप्तान की तलाश कर सकती है। यूट्यूब पर शुभांकर मिश्रा से बातचीत के दौरान अमित मिश्रा ने राहुल की कप्तानी पर बातचीत की। जब उनसे राहुल की कप्तान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि टी20 के लिए अच्छी सोच रखने वाला, टीम के लिए खेलने वाला, टीम के लिए काम करने वाला व्यक्ति ही टीम का कप्तान होना चाहिए।
केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच विवाद
सनराइजर्स हैदराबाद से मिली हार के बाद केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच तनाव जगजाहिर हो गया था। गोयनका इस बात से काफी परेशान थे और उन्होंने स्टेडियम में राहुल को फटकार भी लगाई। हालांकि इसके कुछ दिन बाद ही गोयनका ने राहुल को डिनर पार्टी में आमंत्रित किया और कहा कि मामला सुलझ गया है।
राहुल और गोयनका के बीच हुई थी ये बातचीत
राहुल और गोयनका के बीच हुई बातचीत का एक हिस्सा बताते हुए अमित मिश्रा ने कहा कि मुझे पता चला कि वह कह रहे थे। तुम क्या गेंदबाजी कर रहे हो? कम से कम लड़ो तो। तुमने खुद को समर्पित कर दिया है। मिश्रा ने आगे बताया कि गोयनका ने टीम के खराब गेंदबाजी प्रदर्शन और रवैये की आलोचना की। गोयनका ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि टीम ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उनका मानना है कि लोगों और मीडिया ने इस मुद्दे को काफी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया।












Click it and Unblock the Notifications