अम्बाती रायडू संन्यास के बाद वापस मैदान पर लौटेंगे, CSK को छोड़ इस टीम के लिए खेलेंगे

Ambati Rayudu to play in CPL 2023: आईपीएल में अपना अंतिम मैच खेलने वाले अम्बाती रायडू ने अब नई मंजिल तलाश ली है। उन्होंने कैरेबियन प्रीमीयर लीग के अगले सीजन में खेलने का निर्णय लिया है। सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने रायडू को अपने साथ शामिल कर लिया है।

अम्बाती रायडू कैरेबियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएँगे। उनसे पहले प्रवीण ताम्बे इस लीग में खेल चुके हैं। आईपीएल के पिछले सीजन में अम्बाती रायडू चेन्नई के लिए खेले थे और फाइनल मैच में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।

ambati rayudu

सीपीएल टीम से जुड़ने के को लेकर रायडू ने कहा कि मैं सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स में शामिल होने को लेकर उत्सुक हूं। सीपीएल के आने वाले सीजन में अपना सकारात्मक योगदान देना चाहूँगा। उल्लेखनीय है कि रायडू के पास फ्रेंचाइजी क्रिकेट का अनुभव काफी है, टीम को इससे फायदा होगा।

सीपीएल में रायडू कुछ धाकड़ खिलाड़ियों के साथ खेलने वाले हैं। वह डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश और जॉर्ज लिंडे के साथ खेलेंगे। ब्रावो के जाने के बाद एविन लुईस टीम की कप्तानी करते हुए नज़र आएँगे। रायडू का भी सहयोग उनको मिलता रहेगा।

कैरेबियन सरजमीं पर पांच द्वीपों में टूर्नामेंट खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत 16 अगस्त से होगी और यह 24 सितम्बर तक चलेगा। सेंट किट्स की टीम अपने अभियान की शुरुआत 19 अगस्त से करेगी। उनका मुकाबला ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के खिलाफ होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स में खेलते हुए रायडू ने काफी रन बनाए हैं। आईपीएल के इस साल हुए सीजन में खिताबी जीत के साथ ही उन्होंने खेल को अलविदा कह दिया था। इसके बाद अब उन्होंने एक नई पारी शुरू करने का निर्णय लिया है। देखना होगा कि कैरेबियन धरती पर जाकर वह कैसा प्रदर्शन करते हैं। चेन्नई के फैन्स भी उनका खेल देखने को उत्सुक रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+