कोहली-रोहित के बाद 'सर' जडेजा ने भी लिया संन्यास, फैंस के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

Ravindra Jadeja announces retirement: भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने भी 30 जून यानी रविवार को टी-20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी टी-20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। अब रविंद्र जडेजा ने भी टी-20 फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर फैंस को हैरान कर दिया है।

सर रविंद्र जडेजा ने की बड़ी घोषणा

सर रविंद्र जडेजा लंबे समय से भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेल रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 रविंद्र जडेजा के लिए कुछ खास नहीं गुजरा। जडेजा ने इस पूरे टूर्नामेंट में खेले 8 मैचों की पांच पारियों में सिर्फ 36 रन बनाए। इस दौरान उनके स्कोर 2, 17, 9, 7, 10 रहे। इतना ही नहीं वे पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाजी में सिर्फ 1 विकेट चटकाने में सफल रहे।

Ravindra Jadeja 1

जडेजा कही दिल की बात

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट रविंद जडेजा ने फैंस को सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा कि पूरे दिल से आभार जताते हुए मैं टी-20 इंटरनेशनल मैचों को अलविदा कहता हूं। रविंद्र जडेजा ने आगे लिखा कि मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य फॉर्मेट में भी ऐसा करना जारी रहेगा। टी-20 वर्ल्ड कप जीतना एक सपना सच होने जैसा था।

रविंद्र जडेजा ने टी-20 फॉर्मेट से लिया संन्यास

बता दें कि रविंद्र जडेजा ने टी-20 फॉर्मेट से ही संन्यास लिया है। यानी कि वनडे और टेस्ट में अभी भी वह खेलते हुए नजर आएंगे। रविंद्र जडेजा की तरह विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी सिर्फ टी-20 फॉर्मेट को अलविदा कहा है। यानी कि यह तीनों दिग्गज खिलाड़ी वनडे और टेस्ट में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। हालांकि, रविंद्र जडेजा रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के बिना टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम को एक नई शुरुआत की जरूरत होगी।

टी-20 में ऐसा रहा प्रदर्शन

रविंद्र जडेजा के टी-20 करियर की बात करें तो टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने भारत की तरफ से कुल 74 मैचों में हिस्सा लिया है। इस दौरान उनके बल्ले से 21.46 की औसत से 405 रन निकले हैं। जबकि उन्होंने 74 मैचों में 71 विकेट अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+