भारत को दर्द देने वाले एलेक्स हेल्स बल्ले से खूब मचाते हैं तबाही, एक ही ओवर में जड़ चुके हैं 55 रन

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल में एडिलेड ओवल मैदान पर एलेक्स हेल्स ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। महज 47 गेंद में 182.97 की स्ट्राइक रेट से 86 रनों की नाबाद पारी खेलकर हेल्स ने मैच को एकतरफा बना दि

Alex Hales orsce 55 runs in 1 over: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल में एडिलेड ओवल मैदान पर एलेक्स हेल्स ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। महज 47 गेंद में 182.97 की स्ट्राइक रेट से 86 रनों की नाबाद पारी खेलकर हेल्स ने मैच को एकतरफा बना दिया। हेल्स की इस पारी को भारतीय फैंस के लिए भुला पाना आसान नहीं है। क्योंकि इसी पारी ने भारत को वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता भी दिखाया है।

साल 2019 में हेल्स पर लगा था बैन

साल 2019 में हेल्स पर लगा था बैन

एलेक्स हेल्स पर साल 2019 में ड्रग्स लेने के कारण बैन लगा दिया गया था। अनुशासन और ड्रग्स के चलते उन्हें सभी फॉर्मेट से बैन कर दिया गया था। ऐसा लग रहा था कि मानों अब हेल्स इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी नहीं कर पएंगे। लेकिन जेसन रॉय की गैर मौजूदगी में उन्हें मौका मिला और टी-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया।

एक ओवर में जड़ चुके हैं 55 रन

एक ओवर में जड़ चुके हैं 55 रन

महज 16 साल की उम्र में एक ओवर में 55 रन जड़कर एलेक्स हेल्स ने इतिहास रच दिया था। दुनिया का कोई भी क्रिकेटर आज तक हेल्स के इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सका है। दरअसल, क्रिकेट आइडल टी- 20 टूर्नामेंट के दौरान साल 2005 में लॉर्ड्स के मैदान पर एलेक्स हेल्स ने एक ओवर नें तीन नो बॉल की मदद से 55 रन बनाए थे। हेल्स ने इस ओवर के दौरान 8 छक्के और 1 चौका जड़ा था। उनका ये रिकॉर्ड इतिहास में दर्ज है।

भारत के खिलाफ खेली मैच विनिंग पारी

भारत के खिलाफ खेली मैच विनिंग पारी

169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जोस बटलर के साथ मिलकर एलेक्स हेल्स ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 16 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को एकतरफा हरा दिया। दोनों खिलाड़ी टीम को जीत दिलाकर नाबाद पवेलियन लौटे। इंग्लैंड ने इस जीत के साथ ही फाइनल में धमाकेदार अंदाज में एंट्री की। अब इंग्लैंड का सामना रविवार 13 नवंबर को पाकिस्तान से होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+