AUS vs ENG: एलेक्स कैरी ने सुपरमैन की तरह एक हाथ से पकड़ा मुश्किल कैच, वीडियो देख फैंस को नहीं हो रहा यकीन
Australia vs England, 4th Match: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से हो रहा है। दोनों टीमें आज 22 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भिड़ रही हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है। इस बीच एलेक्स कैरी की शानदार फील्डिंग का एक हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला।
इंग्लैंड की पारी शुरू होते ही बेन डकेट और फिल सॉल्ट मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन फिल सॉल्ट बिना कोई छाप छोड़े ही पवेलियन लौट गए।

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दूसरे ओवर ही में बड़ा झटका दिया, जब ड्वारशुइस की गेंद पर सॉल्ट ने हवाई शॉट खेला। मिडऑफ पर खड़े एलेक्स कैरी ने एक हाथ से शानदार कैच लेकर सॉल्ट (10) की पारी का अंत कर दिया। यह कैच जिसने भी देखा वो हैरान रह गया। इस जबर्दस्त कैच ने इंग्लैंड की टीम को जल्दी एक बड़ा नुकसान पहुंचा दिया।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशैन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, स्पेंसर जॉनसन।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
ऑस्ट्रेलिया की टीम: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, बेन ड्वार्शिस, एडम जाम्पा, तनवीर संघा, नाथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी।
इंग्लैंड की टीम: फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, जेमी ओवरटन, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, गस एटकिंसन।












Click it and Unblock the Notifications