IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में चौंकाने वाला बदलाव, AI ने चुनी रोहित की प्लेइंग XI

IND vs BAN 2nd Test Playing XI: चेन्नई में बांग्लादेश को पराजित कर भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में लीड हासिल कर ली है। अब दूसरा टेस्ट मैच होगा। हालांकि इस मैच में थोड़ा समय है। चार दिनों के बाद यह मुकाबला शुरू होना है। भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में बदलाव नहीं हुआ है।

कानपुर में होने वाले दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी? इसकी चर्चा अभी से देखने को मिल रही है। भारतीय टीम में कोई बदलाव होगा या वही ग्यारह प्लेयर खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। हमने AI के माध्यम से टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन जानने का प्रयास किया, इसमें हैरान करने वाली जानकारी सामने आई।

ind vs ban

टीम में हुआ बदलाव

जब AI से टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन के बारे में सवाल किया गया तो प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिला। इसमें हैरान करने वाली बात यह थी कि बैटिंग में परिवर्तन नहीं हुआ है। गेंदबाजी विभाग में एक बड़ा नाम बाहर किया गया है।

किसे कर दिया गया बाहर

AI की टीम में सरफराज खान को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया है। केएल राहुल को फ्लॉप खेल के बाद भी अगले मैच में मौका मिलने की संभावना जताई गई है। बल्लेबाजी क्रम में वही खिलाड़ी हैं, जिनको चेन्नई टेस्ट मैच में खेलने का अवसर प्रदान किया गया था। यहाँ जसप्रीत बुमराह को बाहर करने की बात कही गई है।

बुमराह को बाहर करने का कारण

टीम में शामिल होने के बाद भी बुमराह को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने का कारण पूछा गया, तो बताया गया कि रणनीतिक बदलाव, वर्कलोड मैनेजमेंट आदि चीजों को देखते हुए बुमराह को अगले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। टीम में दो तेज गेंदबाजों को रखने की बात कही गई।

बुमराह की जगह किसे किया शामिल

जडेजा और अश्विन ने चेन्नई टेस्ट जीतने में अहम भूमिका निभाई। उन दोनों को टीम में रखा गया है। बुमराह को बाहर कर एक ऑल राउंडर अक्षर पटेल को टीम में लाया गया। तेज गेंदबाजी में आकाश दीप और मोहम्मद सिराज को रखा गया है।

AI की भारतीय प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान)
यशस्वी जयसवाल
शुबमन गिल
विराट कोहली
केएल राहुल
ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
रवीन्द्र जड़ेजा
रविचंद्रन अश्विन
अक्षर पटेल
मोहम्मद सिराज
आकाश दीप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+