RJ महविश बनीं चहल की हमसफर? वायरल वीडियो और इंस्टा पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

Yuzvendra Chahal and RJ Mahvash, Video: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। भारतीय टीम से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चाएं बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों और वीडियो के चलते यह चर्चा और तेज हो गई है। दोनों को लंदन की गलियों में साथ देखा गया, जिसके बाद फैंस और मीडिया में चर्चाओं का दौर चल पड़ा है।

एक साथ नजर आए चहल और महविश (Yuzvendra Chahal and RJ Mahvash, Video)

हाल ही में एक ट्रैवल ब्लॉगर ने चहल और महविश का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों को लंदन की सड़कों पर साथ घूमते हुए देखा गया। खास बात ये रही कि दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर लगभग एक जैसी जगह से फोटो पोस्ट की, जिससे यह साफ हुआ कि वे साथ थे। इससे पहले भी दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा जा चुका है।

Yuzvendra Chahal 1

महविश ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

महविश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में चहल के साथ एक मज़ेदार किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने लिखा कि आखिरकार यूके में बिना फेक एक्सेंट वाले हिंदुस्तानी चेहरे के साथ शूट किया। उन्होंने यह भी बताया कि एक फैन ने चहल से उनकी स्किनकेयर रूटीन पूछ ली, जिससे चहल शर्मा गए। यह पोस्ट भी काफी वायरल हुई। चहल के साथ महविश को मैच देखते हुए भी देखा जा चुका है।

चहल ने खुद किया था खुलासा

इससे पहले चहल ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में भी एक मज़ेदार कमेंट किया था। जब उनसे उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि इंडिया जान चुका है, चार महीने पहले। इस बयान को फैंस ने RJ महविश से जोड़कर देखा। चर्चाएं तब और बढ़ीं जब आईपीएल 2025 के दौरान महविश को पंजाब किंग्स के मैच में लगातार देखा गया। वह न सिर्फ चहल को चीयर कर रही थीं, बल्कि टीम के अन्य खिलाड़ियों और उनके परिवार के साथ भी समय बिताती नजर आईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+