रोहित-कोहली के बाद ये तीन भारतीय दिग्गज का क्या होगा? लेंगे संन्यास या फिर मिलेगा मौका!

Rohit Sharma and Virat Kohli Retirement: विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय क्रिकेट में एक नई राह खुली है। इन महान खिलाड़ियों के जाने के बाद टेस्ट टीम में अब बड़े सितारे नहीं बचे हैं, जिससे भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के लिए चुनौतियां बढ़ गई है। ऐसे में सवाल ये है कि आने वाले समय क्या और भारतीय खिलाड़ी संन्यास ले सकते हैं?

गौतम गंभीर चाहते थे टीम में बदलाव (Rohit Sharma and Virat Kohli Retirement)

बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक गौतम गंभीर पहले से ही यह तय करके आए थे कि टीम में 'स्टार कल्चर' को खत्म करना है। ताकि एक टीम के रूप में खिलाड़ियों का सामूहिक योगदान ज्यादा मायने रखे। उनका मानना है कि क्रिकेट टीम में कोई भी खिलाड़ी विशेष नहीं होता और पूरी टीम का सामूहिक प्रयास ही जीत दिला सकता है। गंभीर का यह कदम टीम को अधिक संतुलित और परफॉर्मेंस आधारित बनाएगा, जहां हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका निभाने का पूरा मौका मिलेगा।

Ajinkya Rahane 1

भारतीय क्रिकेट के एक युग का अंत

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है, जैसा कि पहले अनिल कुंबले, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर के समय में देखा गया था। इन दिग्गजों के जाने के बाद एक युग का अंत हुआ था। अब रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टेस्ट क्रिकेट से अलविदा ले चुके हैं, और आर अश्विन ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है।

ये तीन दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास

रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथी खिलाड़ी जैसे अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और रविंद्र जडेजा से भी उम्मीद की जा रही है कि वे अगले कुछ समय में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के अहम खिलाड़ी रहे हैं। लेकिन लंबे समय से ये दोनों खिलाड़ी टीम से बाहर हैं। दोनों ने आखिरी बार 2023 में भारत के लिए टेस्ट मैच खेला था। उनकी उम्र और वर्तमान स्थिति को देखते हुए उनके लिए टीम में वापसी मुश्किल नजर आ रही है। नए खिलाड़ियों के उभरने और टीम में बदलाव के कारण इन दोनों दिग्गजों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य धुंधला नजर आता है। ऐसे में ये तीनों दिग्गज भी संन्यास ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+