IND vs PAK: अफगानी फैंस भी हुए हार्दिक पांड्या के दीवाने, TV पर KISS करके जताई अपनी खुशी

पाकिस्तान को हराकर भारत ने एशिया कप 2022 में अपना विजयी आगाज किया है।

नई दिल्ली, 29 अगस्त: पाकिस्तान को हराकर भारत ने एशिया कप 2022 में अपना विजयी आगाज किया है। भारत की इस जीत के बाद से चारों ओर हार्दिक पांड्या की ही चर्चा हो रही है। क्योंकि उन्होंने पहले अपनी गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजी से मैच विनिंग प्रदर्शन किया। वहीं इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिससे साबित होता है कि इस हाईवोल्टेज मैच का लुफ्त भारत-पाकिस्तान के फैंस ने ही नहीं बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों ने उठाया।

अफगानी फैंस ने भी खूब इंज्वॉय किया मैच

अफगानी फैंस ने भी खूब इंज्वॉय किया मैच

भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले का इंतजार पूरी दुनिया कर रही थी। कल जब दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने आईं, तो बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। जिसका लुफ्त स्टेडियम में पहुंचे फैंस ने तो उठाया ही, साथ ही घर पर टीवी के सामने बैठे क्रिकेट प्रेमियों ने भी रोमांचक मैच को इंन्जॉय किया।

इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अफगानी फैंस भारत को सपोर्ट करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं हार्दिक पांड्या की पावर हिटिंग देखकर एक अफगानी फैन टीवी में उन्हें चूमता भी दिख रहा है। इससे ये तो साफ है, कि इस मैच ने पूरी दुनिया को एक साथ जोड़ने का काम किया है।

पांड्या रहे मैच के हीरो

पांड्या रहे मैच के हीरो

टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए हाईप्रेशर मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। पहले उन्होंने गेंदबाजी करते हुए अपने स्पेल में 25 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके बाद जब बल्लेबाजी की बारी आई, तो एक बार फिर हार्दिक ने फिनिशर की भूमिका को बखूबी निभाया और भारत को जीत की लकीर के पार पहुंचाया।

उन्होंने महज़ 17 गेंदों पर नाबाद 33 रन की पारी खेली और तो और उन्होंने 2 गेंद शेष रहते हुए आखिर में छक्का लगाकर भारत को 5 विकेट से जीत दिलाई। इस ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

पाकिस्तान को 5 विकेट से पछाड़ लिया भारत ने बदला

पाकिस्तान को 5 विकेट से पछाड़ लिया भारत ने बदला

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा था, जब कट्टर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान ने भारत को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पूरे 10 विकेट से हरा दिया था। अब एक बार फिर रविवार को इसी मैदान पर भारत-पाक टीम आमने-सामने आईं, जहां पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रनों का लक्ष्य तक किया, जवाब में भारत ने लक्ष्य को 2 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया और 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत ने कहीं ना कहीं भारतीय खेमे के उस जख्म पर मरहम लगाने का काम किया, जो उन्हें लगभग एक साल पहले इसी मैदान पर मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+