'मुझे किसी की परवाह नहीं,' बंदूक सेलिब्रेशन के बाद साहिबजादा फरहान का बचकाना बयान, चुप्पी तोड़ बताया कारण

IND vs PAK: भारत के खिलाफ एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने जिस तरह जश्न मनाया, उसकी जमकर आलोचना हुई है। ऐसा लगा कि यह जानबूझकर किया गया काम था। ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सेना ने पाक की धज्जियां उड़ाई थी, उसकी भी बौखलाहट दिखाई दी।

साहिबजादा फरहान ने अपने खास 'बंदूक' (gun) वाले जश्न से सभी का ध्यान खींचा। यह जश्न सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फरहान के इस जश्न के पीछे क्या मकसद था और उन्होंने खुद इस बारे में क्या कहा?

ind vs pak

​सोमवार को एक प्रेस वार्ता में साहिबजादा फरहान से उनके इस अनोखे जश्न के बारे में पूछा गया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह जश्न अचानक किया गया काम था। फरहान ने कहा, "मैंने यह सेलिब्रेशन बस उस पल में किया। मैं 50 रन बनाने के बाद ज्यादा सेलिब्रेशन नहीं करता, लेकिन अचानक मेरे दिमाग में आया कि आज जश्न मनाते हैं।"

फरहान को लोगों की सोच की परवाह नहीं

​इस बात पर भी काफी बहस हुई कि यह जश्न खेल भावना के खिलाफ था। लेकिन फरहान ने अपनी प्रतिक्रिया में स्पष्ट कर दिया कि उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है कि लोग इस बारे में क्या सोचते हैं। ​उन्होंने यह भी कहा कि हर टीम के खिलाफ आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहिए, जैसा कि उन्होंने भारत के खिलाफ किया। यह उनके खेल का हिस्सा है और वह इसे अपनी व्यक्तिगत शैली मानते हैं।

पाकिस्तान के लिए चीजें काफी मुश्किल

सुपर 4 में पहले ही मैच में पराजय झेलने के बाद अब पाकिस्तानी टीम की स्थिति खराब हो गई है। फाइनल तक जाने के लिए अगले दोनों मैचों में जीत दर्ज करने की दरकार होगी और अन्य टीमों का प्रदर्शन भी उनके लिए मायने रखेगा। भारतीय टीम से हार के बाद पाक का अगला मुकाबला अब श्रीलंकाई टीम के साथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+