विश्वकप के बाद खत्म हो रहा है राहुल द्रविड़ का कार्यकाल, जानिए किसे मिल सकती है टीम के कोच की जिम्मेदारी?

इस विश्वकप में टीम इंडिया जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। लगातार 7 मैचों में जीत दर्ज करके भारतीय टीम ने अपना दबदबा कायम किया है। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि 2011 के बाद टीम इंडिया एक बार फिर से विश्वकप की ट्रॉफी जीत सकती है। इन सबके बीच टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ के कार्यकाल को लेकर सवाल बना हुआ है।

राहुल द्रविड़ का बतौर टीम इंडिया के कोच 19 नवंबर को कार्यकाल खत्म हो रहा है। राहुल द्रविड़ नवंबर 2021 में टीम के कोच बने थे। उन्हें दो साल का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था।

rahul dravid

रिपोर्ट की माने तो बीसीसीआई और राहुल द्रविड़ के बीच अभी तक उनके कार्यकाल को बढ़ाने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। लेकिन जानकारी के अनुसार राहुल द्रविड़ खुद भी इस कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं।

राहुल द्रविड़ ने पारिवारिक वजहों से टीम इंडिया की कोच की जिम्मेदारी लेने से मना किया था। लेकिन तत्कालीन बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की वजह से राहुल द्रविड़ को यह जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसे राहुल द्रविड़ ने बखूबी निभाया।

राहुल द्रविड़ नेशनल क्रिकेट अकादमी के चीफ के तौर पर काफी अच्छा कर रहे थे और उन्हें यह काम काफी पसंद भी आता है, यहां वह इंडिया अंडर-19, इंडिया ए टीम को प्रशिक्षित करते हैं। यहां वह अपने घर पर होते हुए आसानी से इस भूमिका को निभा पाते हैं।

जबसे द्रविड़ टीम के कोच बने हैं वीवीएस लक्ष्मण एनसीए की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, वह कभी-कभी राहुल द्रविड़ को आराम देने के लिए टीम की कोचिंग भी संभालते हैं। एक करीबी सूत्र की मानें तो विश्वकप पर फोकस रखने के लिए फिलहाल राहुल द्रविड़ के कार्यकाल को बढ़ाने के लिए कोई चर्चा नहीं हो रही है। जय शाह और राहुल द्रविड़ के बीच अभी तक कोई बैठक नहीं हुआ। दरअसल बीसीसीआई चाहता है कि विश्वकप में राहुल द्रविड़ पूरी तरह से टीम के साथ फोकस रहे। विश्वकप के बाद इसपर उनके साथ चर्चा हो सकती है।

राहुल द्रविड़ अपने करियर के इस पड़ाव में अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं। राहुल द्रविड़ के बेटे समित अंडर-19 में काफी अच्छा कर रहे हैं, वह कर्नाटक की ओर से खेलते हैं, खुद राहुल द्रविड़ उनपर करीब से नजर बनाए हुए हैं।

अगर भारत विश्वकप जीतता है तो राहुल द्रविड़ पर निसंदेह यह दबाव होगा कि वह अपने कार्यकाल को आगे भी जारी रखें। लेकिन अगर टीम को हार मिलती है तो स्थिति बदल सकती है। टीम के साथ राहुल द्रविड़ का जबरदस्त समन्वय है। टीम के खिलाड़ी उन्हें काफी पसंद करते हैं। रोहित शर्मा के साथ भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग है।

अगर हालात ऐसे होते हैं कि राहुल द्रविड़ आगे टीम के कोच की नहीं रहते हैं तो माना जा रहा है कि वीवीएस लक्ष्मण इस भूमिका को संभाल सकते हैं। वहीं बीसीसीआई में एक खेमा ऐसा भी है जो चाहता है कि सीमित ओवर के लिए आशीष नेहरा को टीम की कोचिंग सौंपी जाए। आशीष नेहरा का गुजरात टाइटंस के साथ 2025 तक का करार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+