पाकिस्तान के बाद अफगानिस्तान ने बांग्लादेश से भी जीती सीरीज, इस साल और किन बड़ी टीमों को करना है इनका सामना
Afghanistan Cricket Team: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम लगातार तरक्की करते हुए आगे बढ़ रही है और उन्होंने बांग्लादेश को उसी की धरती पर लगातार दूसरे वनडे मुकाबले में हराकर तीन मैचों की ओडीआई सीरीज को भी जीत लिया है।
इससे पहले अफगानिस्तान ने शारजाह में पाकिस्तान की टीम को तीन मैचों की T20 सीरीज में भी हराया था। एशिया की दो बड़ी टीमों को हराने के बाद अफगानिस्तान की टीम को इस साल और भी बड़ी बड़ी टीमों के खिलाफ मुकाबला करना है। (Image- Afghansitan Cricket Twitter)

जिस तरह का क्रिकेट अफगान धुरंधर खेल रहे हैं उसको देखते हुए कोई इनको हल्के में नहीं लेना चाहेंगा। आइए देखते हैं, इस साल किन-किन बड़ी टीमों को अफगान चुनौती का सामना करना है।
अफगानिस्तान फिलहाल बांग्लादेश में हैं जहां एक और वनडे मैच खेलना है। इसके बाद दो मैचों की T20 सीरीज शुरू होगी।
इस साल 8 बड़ी टीमों के सामने अफगानिस्तान की चुनौती-
बांग्लादेश के दौरे से निपटने के बाद, अफगानिस्तान की टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर से धर्मशाला में बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। अफगान खिलाड़ियों का टारगेट इस मैच को भी जीतना है।
यह भी पढ़ें- लगातार तीसरे टेस्ट में रोमांच के चरम पर पहुंची एशेज, जानिए सीरीज में अभी तक कैसे पलटा है अंतिम दिन का खेल
फिर भारत को 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला करना है जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।
अफगानिस्तान 14 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा। 18 अक्टूबर को न्यूजीलैंड को अफगानिस्तान का सामना करना होगा। 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच होगा। फिर श्रीलंका के खिलाफ 30 अक्टूबर को मैच होगा।
उपरोक्त मैचों में अफगानिस्तान से कुछ उलटफेर की उम्मीदें हैं। 3 नवंबर को अफगानिस्तान नीदरलैंड के खिलाफ जीतने उतरेगा। फिर 7 और 10 नवंबर को उनका सामना क्रमशः ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा।
ध्यान देने वाली बात है कि, अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ इसी साल 23 जून को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी थी जो अगले साल जनवरी तक के लिए स्थगित हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications