'घंटा बटन दबा दीजिए', IPL ट्रॉफी जीतने के बाद KKR स्टार रिंकू सिंह का वायरल व्लॉग
आईपीएल का खिताब जीतने के बाद केकेआर की पूरी टीम जश्न में डूब गई। टीम के मालिक शाहरुख खान भी टीम के खिलाड़ियों के साथ जीत के इस जश्न में शामिल हुए और हर खिलाड़ी के साथ खुशियां साझा की।
इन सब के बीच टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। रिंकू सिंह ने जिस तरह से मैच में जीत के बाद अपना पहला व्लॉग बनाया, वह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक तरफ जहां रिंकू सिंह ने आईपीएल में जीत के बाद व्लॉग बनाया तो टीम के मालिक शाहरुख खान के साथ जमकर जीत का जश्न मनाया। शाहरुख के साथ रिंकू सिंह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रिंकू अलग ही अंदाज में अंग्रेजी बोल रहे हैं, जिसके जवाब में शाहरुख खान भी जवाब देते हुए उन्हें गले लगाते हैं।
दरअसल ऱिंकू सिंह अंग्रेजी नहीं बोल पाते हैं, उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि एक बार रजनीकांत जी ने उन्हें फोन किया और वो अंग्रेजी में बोल रहे थे, मुझे कुछ समझ नही आया।
लेकिन खुशमिजाज रिंकू सिंह को इस बात का बिल्कुल भी मलाल नहीं है कि वो अंग्रेजी नहीं बोल पाते हैं, वह बेहद खुशमिजाज अंदाज में रहते हैं, जिसकी वजह से उन्हें हर कोई पसंद करता है।
रिंकू सिंह का वायरल व्लॉग
केकेआर की जीत के बाद रिंकू सिंह का जो व्लॉग वायरल हो रहा है उसमे रिंकू सिंह बिल्कुल अलग ही अंदाज में जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। व्लॉग में रिंकू कहते हैं हेलो गाइज वेलकम टू व्लॉग, फिर वो भूल जाते हैं कि आगे क्या बोले। इसके बाद वो कहते हैं सब्सक्राइब कर लो, घंटा बटन दबा दो, फाइनल की ट्रॉफी जीत गए, सपना पूरा हो गया।
शाहरुख ने मनाया जश्न
केकेआर की जीत के बाद शाहरुख खान भी मैदान में पहुंचे और टीम के हर खिलाड़ी के साथ जीत का जश्न मनाया। शाहरुख खान ने पूरे मैदान का भी चक्कर लगाया और यहां आए दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।
गौर करने वाली बात है कि केकेआर ने तीसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। इससे पहले 2012 में टीम ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी।












Click it and Unblock the Notifications