IPL 2022 में नहीं बिकने के बाद अब इस लीग में खेलना चाहते हैं सुरेश रैना, BCCI से मांगी अनुमति

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मध्यक्रम बल्लेबाज और इंडियन प्रीमियर लीग में मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना का चेन्नई सुपर किंग्स के लिये पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था, जिसके बाद जब दुनिया की सबसे मशहूर टी20 क्रिकेट लीग के 15वें सीजन में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की नीलामी हुई तो इस दिग्गज क्रिकेटर को कोई खरीदार नहीं मिला। सुरेश रैना ने आईपीएल 2022 के लिये अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा था। दो दिन तक चली इस नीलामी के पहले दौर में सुरेश रैना को कोई खरीदार नहीं मिला तो वहीं पर जब फटाफट नाम लिये जा रहे थे तो उस वक्त इस खिलाड़ी का नाम भी नहीं लिया गया।

Suresh Raina

हैरानी की बात यह रही कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के पास आखिरी समय में पर्स में पैसे भी बचे हुए थे, लेकिन इसके बावजूद उसने इस खिलाड़ी के बेस प्राइस पर भी बोली लगाने का विचार तक नहीं किया। सुरेश रैना के अनसोल्ड रहने के बाद फैन्स ने काफी निराशा जताई है और सीएसके को ट्रोल भी किया।

और पढ़ें: IND vs SL: जडेजा की वापसी पर रोहित शर्मा बोले- हम जानते हैं कि हमें उससे क्या करवाना है

बीसीसीआई से की है एनओसी देने की अपील

बीसीसीआई से की है एनओसी देने की अपील

सुरेश रैना ने आईपीएल 2022 में अनसोल्ड रहने के बाद भी अपनी फ्रैंचाइजी को शुक्रिया कहा और कहा कि लीग इतनी ज्यादा प्रतिस्पर्धात्मक है कि अगर आप एक सीजन प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो आपके लिये अपनी जगह को बचा पाना मुश्किल हो जाता है। सुरेश रैना के अनसोल्ड रहने के बाद फैन्स उन्हें दोबारा मैदान पर खेलते हुए नहीं देख पाने को निराश हैं, हालांकि अब इस दिग्गज खिलाड़ी ने एक नयी लीग में खेलने का फैसला करते हुए बीसीसीआई से उन्हें नो ऑब्जेशन सर्टिफिकेट (एनओसी) देने की अपील की है।

अब इन विदेशी लीग में खेलना चाहते हैं सुरेश रैना

अब इन विदेशी लीग में खेलना चाहते हैं सुरेश रैना

करियर के बुरे दौर से गुजर रहे सुरेश रैना अभी अपने बल्ले को अलविदा नहीं कहना चाहते हैं, इसी वजह से वो कैरिबियन प्रीमियर लीग और बिग बैश लीग जैसी अंतर्राष्ट्रीय लीग में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। इसी को लेकर सुरेश रैना ने बीसीसीआई से अपील की है कि वो उन्हें इन विदेशी टी20 लीग में हिस्सा लेने की अनुमति दे दे। उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई के नियमों के अनुसार कोई भी खिलाड़ी जब तक भारत के लिये किसी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट, घरेलू लीग या फिर अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहा है तब तो वो किसी भी विदेशी टी20 लीग का हिस्सा नहीं बन सकता है। ऐसे में अगर वो विदेशी लीग का हिस्सा बनने के लिये जाता है तो वो भारत में होने वाले किसी भी टूर्नामेंट का बतौर खिलाड़ी हिस्सा नहीं बन सकता है।

अगर मिली अनुमति तो दोबारा भारतीय लीग नहीं खेल सकेंगे रैना

अगर मिली अनुमति तो दोबारा भारतीय लीग नहीं खेल सकेंगे रैना

गौरतलब है कि सुरेश रैना ने साल 2020 में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था और आईपीएल में खेलने को लेकर भी उन्होंने कहा था कि जब तक धोनी भाई खेलेंगे तब तक मैं भी खेलूंगा। हालांकि दुर्भाग्यवश एमएस धोनी अभी भी सीएसके की कमान संभाल रहे हैं और 2-3 साल तक खेलते हुए नजर आ सकते हैं लेकिन अनसोल्ड रहने की वजह से सुरेश रैना का इस लीग में वापसी कर पाना नामुमकिन नजर आ रहा है। ऐसे में अगर सुरेश रैना को इन विदेशी लीग में खेलने की अनुमति मिल जाती है तो वो भले ही घरेलू लीग का हिस्सा नहीं बन सकें लेकिन फैन्स उन्हें एक बार फिर से मैदान पर खेलते हुए देख सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+