AFG vs SL Live: श्रीलंका ने 2 रन से जीता मैच, अफगानिस्तान एशिया कप से बाहर
Afghanistan vs Sri Lanka Match Today Live: श्रीलंका ने अफगानिस्तान की टीम को 2 रन से हराते हुए एशिया कप के सुपर 4 में जगह हासिल कर ली। अफगानिस्तान को 292 रनों का लक्ष्य 37.1 ओवर में हासिल करना था लेकिन तीन गेंद ज्यादा खेलकर 289 के कुल स्कोर पर आउट होकर बाहर हो गई। राशिद खान दूसरे छोर पर खड़े रह गए।
मोहम्मद नबी ने 24 गेंदों में फिफ्टी जमाई। वह अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने मुजीब उर रहमान को पीछे छोड़ दिया। मुजीब के नाम 26 गेंद में अर्धशतक था। लगभग जीता हुआ मैच हारकर अफगानिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गई। श्रीलंका ने कलाम की गेंदबाजी की।

LIVE Feed
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications