AFG vs SL: 19 चौके, 9 छक्के....87 गेंदों में जड़ दिए 158 रन, फिर भी OUT नहीं हुआ बल्लेबाज
Afghanistan vs Sri Lanka, 8th Warm-up game: वर्ल्ड कप से पहले सभी टीम खुद को बेहतर बनाने के प्रयास में जुटी हुई है। भले ही भारतीय टीम के दोनों ही वार्म अप मैच बारिश में धूल गए हो, लेकिन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली दूसरी टीमों ने वार्म अप मुकाबलों का भरपूर फायदा उठाया है। 3 अक्टूबर को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच आठवां वार्म अप मैच खेला गया।
अफगानिस्तान ने जीता था टॉस: इस मैच में अफगानिस्तान में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने अफगानिस्तान के सामने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की। श्रीलंका के दोनों ही ओपनर ने टीम को ठीक-ठाक शुरुआत दिलाई। लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कुसल मेंडिस ने अलग ही लय में बल्लेबाजी की।

कुसल मेंडिस ने खेली धमाकेदार पारी: कुसल मेंडिस ने महज 87 गेंदो में 158 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलने का काम किया। इस दौरान उन्होंने 19 चौके और 9 छक्के लगाए। कुसल मेंडिस को अफगानिस्तान का कोई भी गेंदबाज आउट नहीं कर सका। 158 के स्कोर पर वह खुद ही रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौट गए। श्रीलंका की टीम बड़ी टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती है।
श्रीलंका कर सकती है कमाल: पिछले साल एशिया कप का ट्रॉफी श्रीलंका ने जीता था। वही इस साल एशिया कप के फाइनल तक श्रीलंका का सफर शानदार रहा था। ऐसे में भारतीय सरजमीं पर श्रीलंकाई टीम बड़ी टीमों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। श्रीलंका की टीम ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और भारत जैसी मजबूत टीमों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।
अफगानिस्तान की टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, मोहम्मद नबी, राशिद खान, इकराम अलीखिल, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, अब्दुल रहमान, रियाज हसन, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।
श्रीलंका की टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दिमुथ करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, दुशान हेमंथा, लाहिरू कुमारा, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना।












Click it and Unblock the Notifications